UP Crime News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. मामला गोरखनाथ थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां एक महिला ने अपने पति, ससुर और देवर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का आरोप है कि ये तीनों उनके साथ जबरदस्ती करता है. उसका कहना है कि घर के मर्द जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करते हैं और पूरा परिवार दहेज के लिए प्रताड़ित करता है.

महिला का आरोप है कि उसे घर से बाहर निकाल दिया गया है. इसके बाद महिला ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है. महिला ने बताया है कि उसकी शादी शाहपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से 10 मार्च 2026 को हुई थी. परिजनों ने शादी में एक करोड़ रुपये खर्च किए, बावजूद इसके ससुराल पक्ष दहेज की मांग करता है.

पति ने जबरन शारीरिक संबंध बनाए

उसका कहना है कि उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित भी करता हैं. जब वह घर से विदा होकर ससुराल पहुंची तो सुहागरात वाले दिन पति ने परिजनों को गाली देते हुए कहा कि शादी में हमारी बदनामी हुई है. कोई इज्जत नहीं हुई, दहेज में भी कुछ नहीं मिला, मैंने जब विरोध किया तो पति ने मारपीट की और जबरन शारीरिक संबंध बनाए. पति ने कहा कि अब रोज ही ऐसा होगा, नहीं तो जान से मार दूंगा.

महिला का कहना है कि इसके बाद अगले ही दिन सास-ससुर ने कार की डिमांड की, जब मैंने ये बात पति को बताई तो उन्होंने कहा कि वह लोग जो कह रहे हैं उसे पूरा करा दो. महिला का आरोप है कि शादी के चार दिन बाद पति किसी काम से बाहर गए थे. दोपहर में मैं अपने कमरे में सोई थी, तब देवर कमरे में पहुंचा और मुझे बैड टच करना शुरू कर दिया. शोर मचाया तो देवर कमरे से बाहर भाग गया.

ससुर ने भी की गंदी हरकत

इस पर सास से कहा कि भाभी के लिए खाना लेकर गया था, लेकिन न जाने क्यों ये शोर मचा रही है. पीड़िता ने कहा कि कुछ दिन बाद घर के सभी लोग किसी काम से बाहर गए थे, मेरे अलावा सिर्फ ससुर घर में मौजूद थे. इस बीच जब मैं सो रही थी तो ससुर मेरे कमरे में आ गए. उन्होंने मेरे हाथ को छूने की कोशिश की, अचानक मेरी नींद खुली तो मैं चौंक कर बैठ गई. इस पर ससुर ने कहा कि कोई बात नहीं, तुम मेरे साथ संबंध बना लो, घर में सभी सदस्य तुम्हारा इज्जत करेंगे, कोई तुम्हें कुछ नहीं कहेगा.

इसके बाद अचानक से घरवाले आ गए तो ससुर कमरे से बाहर चले गए. मैंने पूरी बात अपने पति को बताई, तो उन्होंने कुछ नहीं कहा. महिला ने बताया कि शादी के 10 दिन बाद सास ने कहा कि तुम्हारी विदाई की तारीख रख दी गई है. तैयारी कर लो, लेकिन आना तो साथ में कार लेकर वापस लौटना. कुछ दिन बाद जब मैं वापस ससुराल आई तो मुझसे पूछा गया जो कहा था, वह कहां है? 

महिला ने कहा कि मेरे मना करने पर जमकर विवाद हुआ और मुझे घर से निकाल दिया गया, मैं अपने माता-पिता के साथ मायके लौट आई और थक हार कर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला के सास ससुर, पति और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. जांच की जा रही है.