हिमाचली खबर: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हमारा ज्यादातर समय ऑफिस डेस्क पर ही निकल जाता है। घंटों एक ही स्थिति में बैठकर काम करना पीठ दर्द, गर्दन दर्द, अकड़न और तनाव का कारण बन रहा है। ऐसे में खुद को फिट रखने के लिए जिम जाने की जरूरत नहीं है बल्कि ऑफिस की कुर्सी पर बैठकर की कुछ योगासन की मदद ली जा सकती है।

ऑफिस की कुर्सी पर बैठ-बैठे कर सकते हैं ये योगासन, बस बरतें ये सावधानियां​
ऑफिस की कुर्सी पर बैठ-बैठे कर सकते हैं ये योगासन, बस बरतें ये सावधानियां​

ऑफिस की थकान को कम करने के लिए छोटा सा ब्रेक मानसिक रूप से सुकून दे सकता है और आपकी कार्यक्षमता को भी बढ़ा सकता है। अगर आप ज्यादा थक चुके हैं तो पांच मिनट का समय निकाल कुछ योगासन कर सकते हैं।

नेक रोल

ऑफिस की कुर्सी पर सीधे बैठकर अपनी गर्दन को धीरेधीरे दाएं और बाएं घुमाएं। इसके बाद ऊपर से नीचे की तरफ घुमाएं। इससे गर्दन की अकड़न और दर्द में राहत मिल सकती है। साथ ही यह तनाव को कम करने में मदद करेगा। इस योगासन को आप किसी भी समय कर सकते हैं।

शोल्डर रोल

कुर्सी पर घंटों बैठकर काम करने से गर्दन के साथसाथ कंधे भी अकड़ जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि इन्हें थोड़ा चलाया जाए। इसके लिए आप बैठकर ही कंधों को धीरेधीरे आगे पीछे घुमा सकते हैं। इससे जकड़ने दूर करने में मदद मिल सकती है।

बॉडी ट्विस्ट करें

गर्दन और कंधों को ट्विस्ट करने के बाद बैठेबैठे शरीर को भी दाएं से बाएं घुमाया जा सकता है। इससे रीढ़ की हड्डी लचीली होती है और शरीर को आराम मिलता है। ऐसा दिन में कम से कम एक बार किया जा सकता है।

हाथ पैरों के लिए क्या करें

लंबे समय तक कुर्सी पर बैठकर हाथ पैर पूरी तरह से अकड़ जाते हैं। ऐसे में सीधे बैठकर आगे की ओर झुकें और हाथों को पैरों की ओर लेकर जाएं। इससे पीठ को आराम मिलेगी। इस योगासन को उत्तानासन कहते हैं। इसके अलावा पैरों को हल्का ऊपर उठाते हुए टखनों को घुमाएं जिससे पैरों की थकान दूर हो जाएगी।

शवासन

कुर्सी पर कुछ समय के लिए बैठकर आंखों को बंद कर लें। इस तरह बैठकर शवासन किया जाता है जो कई तरह से शरीर को फायदा पहुंचाता है।

बरतें ये सावधानियां

योगासन करते समय ध्यान रखें कि कुर्सी पहिए वाली न हो, इससे आप गिर सकते हैं। किसी भी स्ट्रेच या ट्विस्ट को झटके के साथ करने से बचें। अगर किसी भी योगासन को करने से दर्द या असहजता महसूस हो रही है तो उसे तुरंत रोक दें। इसके अलावा दोपहर को लंच के बाद स्ट्रेचिंग करने से बचना चाहिए।