हिमाचली खबर: गर्मियों के मौसम में दही का सेवन खूब किया जाता है। यह पेट को अंदर से ठंडक पहुंचाने और पाचन को बेहतर बनाने में भी मदद करती है। इसके सेवन से कुछ हद तक डिहाइड्रेशन की समस्या से भी बच सकते हैं। भारतीय घरों में दही का इस्तेमाल छाछ, रायता, लस्सी बनाने से लेकर कई सब्जियों को पकाने और स्वादिष्ट बनाने के लिए भी किया जाता है।

ज्यादातर लोग बाजार से दही खरीदकर लाते हैं। दरअसल, लोगों को लगता है कि घर पर दही जमाना काफी बड़ा काम है। लेकिन अब आप थोड़ी समझदारी से इसे जमाए तो यह आसानी से कम समय में एक दम गाढ़ी जम सकती है। इसके साथ ही अक्सर लोगों को शिकायत रहती है कि घर पर जमाई गई दही पानी छोड़ देता है या फिर उसे जमने में घंटों लग जाते हैं। लेकिन एक ट्रिक की मदद से आप दही को 1 घंटे से भी कम समय में जमा सकते हैं वो भी बाजार जैसी गाढ़ी।
दरअसल, दही जमाने के लिए गर्म तापमान की जरूरत होती है। ऐसे में आप कूकर की मदद से दही को सिर्फ 2025 मिनट में आसानी से घर पर जमा सकते हैं। आइए जानते हैं:
जरूरत के सामान
एक प्रेशर कुकर
ढक्कन
500 मिलीलीटर दूध
1 या 2 चम्मच ताजा दही
कूकर में दही जमाने का आसान तरीका
सबसे पहले एक पैन में दूध डालकर इसे मध्यम आंच पर उबाल लें। इसके बाद उसे थोड़ा गुनगुना होने तक के लिए अलग रख दें। ध्यान रहे कि दूध ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए, वरना दही खट्टी हो सकती है। साथ ही जामन हमेशा फ्रेश लेना चाहिए। अब इसी गुनगुने दूध में दही का जामन डालकर अच्छे से मिला दें।
अब प्रेशर कुकर में 12 कप पानी डालकर गर्म कर लें। अब इसमें दूध वाला बर्तन रख दें। इसके बाद कुकर का ढक्कन बंद कर दें और सीटी निकाल दें। ध्यान रहे गैस नहीं जलाना है। करीब 20 मिनट तक कुकर में ही दूध वाला बर्तन रहने दें और इसके बाद इसे बाहर निकालकर नॉर्मल टेंपरेचर में रख दें। इस ट्रिक से आप आसानी से घर पर बेहद ही कम समय में गाढ़ी दही जमा सकते हैं।
हालांकि, इसके लिए हमेशा फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करना चाहिए। दूध ज्यादा गर्म या अधिक ठंडा न हो। वहीं, दही जमाते समय बर्तन को बारबार हिलाना नहीं चाहिए। जमाने के बाद उसे कुछ समय के लिए फ्रिज में रख देने से टेक्सचर अच्छा आता है। इसके अलावा जामन हमेशा फ्रेश इस्तेमाल करना चाहिए।



