हिमाचली खबर: जब भी हम कोई नई कॉटन की कुर्ती या सूट लेकर आते हैं तो उसे पहली बार धोते समय यही सवाल मन में होता है कि कहीं धोने के बाद इसका रंग फीका न पड़ जाए या फिर फैब्रिक श्रिंक न हो जाए। हालांकि बारबार धोने से कई बार कॉटन के सूट या कुर्तियों का रंग फीका होना सामान्य है। लेकिन आप चाहते हैं कि आपकी कॉटन की कुर्ती या सूट लंबे समय तक नए जैसा रहे और उसके रंग या फैब्रिक पर कोई असर न पड़े तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

नई जैसी दिखेगी आपकी कॉटन कुर्ती, रंग फीका पड़ने से ऐसे बचाएं​
नई जैसी दिखेगी आपकी कॉटन कुर्ती, रंग फीका पड़ने से ऐसे बचाएं​

केयर लेबल जरूर पढ़ें

जब भी कॉटन की कोई कुर्ती या सूट लेकर आएं तो उसके ऊपर लगे टैग पर धुलाई से जुड़े निर्देश दिए होते हैं उसे पढ़ें। कुछ फैब्रिक केवल हैंड वॉश या ड्राई क्लीन के लिए होते हैं। लेबल को नजरअंदाज करने से कपड़ा सिकुड़ सकता है या रंग उड़ सकता है।

पहली धुलाई में अलग से धोएं

जब भी नई कुर्ती को पहली बार धोएं तो उसे बाकी कपड़ें से अलग धोएं। क्योंकि कई कपड़ों के साथ धोने पर रंग ट्रांसफर होने का खतरा रहता है। खासकर गहरे रंग की कुर्तियों को अलग धोना बेहतर होता है।

माइल्ड डिटर्जेंट चुनें

कॉटन की कुर्ती को नया जैसा रखने के लिए जब भी धोएं तो माइल्ड डिटर्जेंट का यूज करें। ज्यादा केमिकल वाले डिटर्जेंट से बचें।हल्के डिटर्जेंट फैब्रिक और रंग दोनों के लिए बेहतर माने जाते हैं।

कुर्ती को उल्टा करके धोएं

यह ट्रिक भी आपको काम आएगी। कुर्ती को उल्टा करके धोएं। ऐसा करने से प्रिंट, एम्ब्रॉयडरी और डिजाइन सेफ रहते हैं। कपड़े की ऊपरी सतह पर असर कम पड़ता है।

ज्यादा देर तक भिगोकर न रखें

जब भी किसी कॉटन के कपड़े को धोएं तो लंबे समय तक पानी में छोड़ने से रंग निकल सकता है। 1015 मिनट से ज्यादा भिगोना आमतौर पर जरूरी नहीं होता।

वॉशिंग मशीन में डाल रहे हैं तो जेंटल मोड चुनें

नई कुर्ती के फैब्रिक को वॉशिंग मशीन की तेज स्पिन नुकसान पहुंचा सकती है। नाजुक या डिजाइनर कुर्तियों के लिए जेंटल वॉश बेहतर रहता है।

सीधे धूप में न सुखाएं

पहली धुलाई के बाद कुर्ती को छाया में सुखाएं। तेज धूप रंग फीका कर सकती है। इन छोटीछोटी बातों का ध्यान रखकर आप अपनी कॉटन की कुर्ती को नए जैसा लंबे समय तक रख पाएंगे।