Van Tulsi Amazing Health Benefits: तुलसी के पौधे को हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र माना गया हैं। तुलसी में मां लक्ष्मी का वास होता और भगवान विष्णु को तुलसी अत्यंत प्रिय यही कारण है कि अधिकांश घरों में रोज सुबह तुलसी की पूजा की जाती है और जल अर्पित किया जाता हैं।

तुलसी अपने औषधीय गुणों के लिए जानी जाती है। भारतीय घरों में श्याम या राम तुलसी पाई जाती है। ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। लेकिन वन तुलसी जंगलों में पाई जाने वाली तुलसी है और अपने औषधीय गुणों के लिए जानी जाती है। इसके सेवन से कई तरह की बीमारियों का खतरा भी कम होता है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं वन तुलसी किन बीमारियों से छुटकारा दिलाती है।
वन तुलसी किन बीमारियों से छुटकारा दिलाती है?
पाचन तंत्र को रखता दुरुस्त
की पत्तियों का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहती हैं। अगर आप गैस, अपच या पेट दर्द की समस्या से परेशान रहते हैं, तो आप वन तुलसी का सेवन कर सकते है। इसकी पत्तियों का सेवन करने से पाचन क्रिया में सुधार होता है और पेट के हानिकारक बैक्टीरिया खत्म होते हैं।
इम्युनिटी बढ़ाए और संक्रमण से बचाव
बदलते मौसम में होने वाले बुखार और संक्रमण से बचने के लिए वन तुलसी की पत्तियों की चाय पीना बेहद फायदेमंद है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को प्राकृतिक रूप से मजबूत बनाती है।
त्वचा और बालों के लिए रामवाण
वन तुलसी का सेवन करने से त्वचा और बालों के लिए रामवाण बताया गया है। वन तुलसी एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीफंगल गुणों से भरपूर होती है। इसका लेप चेहरे पर लगाने से कीलमुहासे, दादखाज और खुजली की समस्या दूर होती है। इसके पानी से सिर धोने से डैंड्रफ की छुट्टी हो जाती है।
सर्दी, खांसी, कफ में राहत
वन तुलसी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यह , कफ और ब्रोंकाइटिस जैसी समस्याओं में अचूक दवा का काम करती है। इसकी पत्तियों का काढ़ा बनाकर पीने से जकड़न दूर होती है और बंद गले को आराम मिलता है।
तनाव और मानसिक थकान करे कम
भागदौड़ भरी जिंदगी में वन तुलसी का सेवन प्राकृतिक ‘एडाप्टोजेन’ की तरह काम करता है। इसकी तीव्र और सुगंधित खुशबू तंत्रिका तंत्र को शांत करती है, जिससे तनाव, चिंता और सिरदर्द में तुरंत राहत मिलती है।



