टोयोटा ने भारत में अपनी प्रीमियम हैचबैक कार Glanza का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्सशोरूम कीमत ₹6.99 लाख से शुरू होकर ₹10.49 लाख तक जाती है. नई Glanza 5 वेरिएंट E, S, G, V और V में उतारी गई है. इस बार कंपनी ने कार के डिजाइन में छोटे बदलाव करने के साथ नया पेट्रोल इंजन, ज्यादा आरामदायक फीचर्स और लेवल2 ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए हैं.

नई Toyota Glanza का मुकाबला Hyundai i20, Hyundai i20 N Line और Tata Altroz जैसी कारों से होगा. यह कार Maruti Suzuki Baleno के साथ अपना प्लेटफॉर्म और इंजन शेयर करती है.

नया इंजन और गियरबॉक्स

नई Glanza में सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन में हुआ है. इसमें अब 1.2 लीटर का Z12E, 3सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है. अब पुराना 4सिलेंडर इंजन हटा दिया गया है. पेट्रोल मोड में यह इंजन 83 bhp की पावर और 112 Nm का टॉर्क देता है. इसके साथ 5स्पीड मैनुअल और 5स्पीड AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है. पुराने इंजन के मुकाबले इसकी पावर 7 bhp और टॉर्क 1 Nm कम है. हालांकि, टोयोटा का दावा है कि नया इंजन बेहतर माइलेज देने में मदद करेगा. इसमें फ्यूल बचाने के लिए आइडल स्टार्टस्टॉप फीचर भी दिया गया है. CNG मोड में इंजन 70 bhp की पावर और 102 Nm का टॉर्क देता है. खास बात यह है कि CNG वेरिएंट में भी मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के विकल्प मिलेंगे.

डिजाइन में क्या बदला?

नई Glanza के फ्रंट में बड़ा ग्रिल और सैटिन फिनिश वाली डिटेलिंग दी गई है. LED फॉग लैंप का डिजाइन बदला गया है और टोयोटा का लोगो बोनट के नीचे वाले हिस्से में लगाया गया है. ADAS के लिए कार में रडार मॉड्यूल भी जोड़ा गया है. इसके अलावा शार्कफिन एंटीना और दो नए कलर Digital Teal Green और Bluish Black मिलेंगे. हालांकि, कार का साइड और पिछला डिजाइन काफी हद तक पहले जैसा ही है. इसमें 16इंच अलॉय व्हील, LED टेललैंप और रूफ स्पॉयलर मिलते हैं.

वेंटिलेटेड सीटें और ADAS जैसे फीचर्स

केबिन में नई अपहोल्स्ट्री के साथ आगे की सीटों में वेंटिलेशन दिया गया है. वायरलेस फोन चार्जर के साथ कूलिंग वेंट, चार स्पीकर और दो ट्वीटर वाला Clarion ऑडियो सिस्टम भी मिलता है. नई Glanza में लेवल2 ADAS और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं. इसके अलावा 9इंच टचस्क्रीन, हेडअप डिस्प्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और पीछे AC वेंट मिलते हैं. सेफ्टी के लिए हर मॉडल में 6 एयरबैग मिलेंगे. कार में 360डिग्री कैमरा, हिलहोल्ड कंट्रोल और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट भी दिए गए हैं. कुल मिलाकर, नई Glanza में बड़े डिजाइन बदलाव के बजाय माइलेज, आराम और सुरक्षा से जुड़े फीचर्स पर ज्यादा ध्यान दिया गया है.