टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने पैसेंजर कार बिजनेस के लिए एक नई ग्लोबल ब्रांड पहचान पेश की है. कंपनी ने TATA.CARS नाम से नया कंज्यूमरफेसिंग ब्रांड लॉन्च किया है. इसके तहत कंपनी की मौजूदा और आने वाली पैसेंजर कारों को एक ही मास्टर ब्रांड के तहत लाया जाएगा.

कंपनी के मुताबिक, नई ब्रांड पहचान का मुख्य संदेश Nothings Too Far है. इसका मतलब है कि कार सिर्फ एक जगह से दूसरी जगह जाने का साधन नहीं है, बल्कि यह लोगों के सपनों, टारगेट और अपनी पहचान को आगे बढ़ाने में भी मदद करती है.

TATA.CARS के तहत आएंगी कई तरह की कारें

के नाम के तहत टाटा मोटर्स की पैसेंजर व्हीकल रेंज को एक साथ जोड़ा जाएगा. इसमें हैचबैक, सेडान, प्रीमियम SUV और इलेक्ट्रिक कारें शामिल होंगी. इसके अलावा कंपनी की आने वाली नई मोबिलिटी टेक्नोलॉजी और भविष्य के समाधान भी इसी पहचान का हिस्सा बनेंगे.

कंपनी का कहना है कि ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री तेजी से बदल रही है और ग्राहकों की उम्मीदें भी पहले से अलग हो रही हैं. ऐसे में नई ब्रांड पहचान के जरिए टाटा मोटर्स अपने पैसेंजर व्हीकल बिजनेस को एक समान और भविष्य के लिए तैयार पहचान देना चाहती है.

Tata Car से आया TATA.CARS नाम

TATA.CARS नाम की सबसे दिलचस्प बात यह है कि यह किसी बिल्कुल नए विचार से नहीं आया है. भारत में कई जनरेशन से लोग कंपनी की कारों को आम बोलचाल में कहते रहे हैं. कंपनी ने इसी लोकप्रिय पहचान को औपचारिक ब्रांड नाम का रूप दिया है. यानी जिस नाम से लोग लंबे समय से Tata की कारों को पहचानते रहे हैं, अब उसी भावना को TATA.CARS के रूप में पेश किया जा रहा है.

नई विजुअल पहचान भी होगी खास

TATA.CARS की नई पहचान में Parallel Pathways नाम का विजुअल कॉन्सेप्ट इस्तेमाल किया गया है. यह डिजाइन Tata के T लोगो और सड़क पर बनी लाइनों से इंस्पायर है. कंपनी के मुताबिक, यह अलगअलग ग्राहकों की अलगअलग यात्राओं को दिखाता है, जो आखिरकार एक ही दिशा में आगे बढ़ती हैं यानी प्रगति की ओर.

नई ब्रांड पहचान में Ambition Blue नाम का कलर भी शामिल किया गया है, जो Tata के पारंपरिक नीले रंग का नया रूप है. इसके साथ कंपनी ने नया फॉन्ट और एक नई साउंड पहचान भी तैयार की है.

कहांकहां दिखेगा नया TATA.CARS ब्रांड?

नई पहचान सिर्फ विज्ञापनों तक सीमित नहीं रहेगी.TATA.CARS को कंपनी के डिजिटल प्लेटफॉर्म, शोरूम, सर्विस सेंटर और दूसरी ब्रांड कम्युनिकेशन में इस्तेमाल किया जाएगा. कंपनी का टारगेट ग्राहकों को कार देखने और खरीदने से लेकर सर्विस और कार के इस्तेमाल तक एक जैसा देना है.

क्या टाटा की कारों का नाम बदल जाएगा?

यहां एक जरूरी बात समझना भी जरूरी है. इस रीब्रांडिंग का मतलब यह नहीं है कि टाटा मोटर्स की मौजूदा कारों के नाम बदल दिए जाएंगे.कंपनी की कानूनी यूनिट्स Tata Motors Passenger Vehicles Ltd ही रहेगी. इसका इस्तेमाल सरकारी, कानूनी, नियामक और निवेशकों से जुड़े कामों में पहले की तरह होता रहेगा.

वहीं कारों पर मौजूद Tata का लोगो और मौजूदा मॉडल नाम भी बरकरार रहेंगे. यानी यह बदलाव मुख्य रूप से कंपनी के पैसेंजर व्हीकल बिजनेस की ब्रांड पहचान को एक साथ लाने से जुड़ा है. कुल मिलाकर, TATA.CARS के जरिए टाटा मोटर्स अपनी कारों को एक साझा पहचान देने की कोशिश कर रही है. आने वाले समय में कंपनी की नई कारों और मोबिलिटी टेक्नोलॉजी के साथ यह नया ब्रांड कितना बड़ा बदलाव लाता है, यह देखना दिलचस्प होगा.