जम्मूकश्मीर सरकार के श्रम एवं रोजगार विभाग के प्रशासनिक सचिव और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी कुमार राजीव रंजन विवादों में घिर गए हैं. आरोप है कि एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मीटिंग के दौरान उन्होंने अपनी अधीनस्थ महिला अधिकारी को “ब्लडी शिट” कहा. इस मीटिंग का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसके बाद सत्ताधारी नेशनल कॉन्फ्रेंस से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक, कई राजनीतिक दलों ने इस आईएएस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. जानते हैं विवादों में घिरे IAS ऑफिसर राजीव रंजन से जुड़ी कुछ और बातें.

सीबीआई ने किया था अरेस्ट
IAS अधिकारी रंजन के खिलाफ, जम्मूकश्मीर में अवैध हथियार लाइसेंस जारी करने के मामले में 2018 में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने कार्रवाई शुरू की थी. इसके बाद, जम्मूकश्मीर सरकार ने रंजन को सस्पेंड कर दिया था. फिर फरवरी 2021 में एक समीक्षा समिति की सिफारिशों के बाद उन्हें बहाल कर दिया गया. उन्हें CBI ने फर्जी डॉक्यूमेंट्स के आधार पर बड़ी संख्या में हथियारों के लाइसेंस जारी करने के मामले में गिरफ्तार किया था.
बिहार के रहने वाले हैं IAS राजीव
कुमार राजीव रंजन जन्म 20 दिसंबर 1977 को हुआ था, 2010 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं. और उनका कैडर AGMUT हैं. उन्होंने V.B.U. हजारीबाग से इंजीनियरिंग में ग्रैजुएशन की डिग्री पूरी की. वे 1 जनवरी 2024 से श्रीनगर में श्रम एवं रोजगार विभाग में प्रशासनिक सचिव के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले वे सरकार में विशेष सचिव और प्रोबेशनर के पदों पर भी काम कर चुके हैं. वो बिहार के रहने वाले हैं.
क्या है ताजा मामला?
वायरल वीडियो में रंजन पर JKAS अधिकारी बीनीश वानी से उनके काम के प्रदर्शन के बारे में सवाल पूछते नजर आ रहे हैं. वानी ने बताया कि उन्होंने डिप्टी कमिश्नर और ADC को पत्र लिखा है, क्योंकि NRLM के जिला अधिकारी ने कहा है कि वे तय लक्ष्य हासिल नहीं कर पाए हैं और वे सहयोग भी नहीं करेंगे. रंजन ने उनसे कहा कि वे इस बात को लिखित में लें. उन्होंने यह भी कहा कि वानी को सीधे उन्हें बताना चाहिए था कि ऐसा हुआ है. वानी गांदरबल में रोजगार विभाग की सहायक निदेशक हैं.
वीडियो में IAS रंजन ने कहा, “अगर बाकी लोग काम कर रहे हैं, तो आपको NRLM की क्या जरूरत है? क्या आपका काम सिर्फ चिट्ठियां लिखना और मेडल पाना है? वे तो बस मदद करने का एक जरिया हैं, कोई मुख्य अथॉरिटी नहीं.” वानी ने जवाब दिया कि उनकी मदद के लिए NRLM की जरूरत थी. इस पर रंजन ने उनसे कहा, “चुप रहो.” जब वानी ने उनसे अपनी बात रखने को कहा और पूछा कि वे चिल्ला क्यों रहे हैं, तो रंजन ने जवाब दिया, “तुम बिल्कुल बकवास हो.”
You are bloody shit, I can always talk to you like this – Rajeev Ranjan IAS officer abusing & threatening a lady KAS officer.
How dare you use such derogatory demeaning language? Take your god complex & dirty slurs elsewhere. We wont tolerate this in Kashmir.
Since 2019 KAS & competent Kashmiri IAS officers are deliberately being elbowed out. There is a concerted effort to undermine local officers both in administration & police. Thereby making them subservient to outside officers lording over them.
@CM_JnK @manojsinha_ Decency demands this man be suspended immediately. You are quick to fire Kashmiri employees. Hope you use the same yardstick here
— Iltija Mufti October 15, 2026
महिला अधिकारी ने क्या दिया था जवाब?
IAS रंजन ने कहा, “मैं आपसे हमेशा इसी तरह बात कर सकता हूं.” वानी ने ‘शिट’कहे जाने पर आपत्ति जताई. इस पर रंजन ने उससे “बाहर निकल जाने” को कहा और उसे सस्पेंड करने का आदेश जारी करने के लिए कहा. वानी ने जवाब दिया, “भाड़ में जाओ”. वानी ने पत्रकारों को बताया कि यह घटना बुधवार को एक समीक्षा बैठक के दौरान हुई. उसने इस मामले को उच्च अधिकारियों के सामने उठाया है.



