चीनी के बढ़े दाम और उड़द की दाल व सरसों तेल की सप्लाई में रुकावट ने त्योहारी सीजन में हिमाचल के राशन उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। अब सरकारी सप्लाई व्यवस्था के सामान्य होने का इंतजार है, ताकि लोगों को जरूरी खाद्य वस्तुओं के लिए बाजार पर निर्भर न रहना पड़े।