
मुंबई से बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है। यहा महज 13 साल के लड़के ने अपनी बड़ी बहन के साथ दुष्कर्म कर उसे प्रेगनेंट कर दिया। नाबालिग लड़के ने अपनी 15 साल की बड़ी बहन के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। मामले का खुलासा तब हुआ जब माता-पिता अपनी नाबालिग बेटी को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को दिए बयान में पीड़ित लड़की ने बताया कि उसने अपने छोटे भाई के साथ पिछले साल दिसंबर महीने में अश्लील वीडियो देखी थी और फिर उस ‘एक्ट’ को करने की कोशिश की थी। इसके बाद जनवरी में लड़के ने कथित तौर पर लड़की के साथ बलात्कार किया।
घटना तब हुई जब माता-पिता काम पर गए हुए थे। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। दोनों बच्चे अपने माता-पिता के साथ पनवेल में रहते है। पीड़िता के माता-पिता हाउसकीपिंग का काम करते हैं। पीड़िता ने बताया कि उसने छोटे भाई को ऐसा नहीं करने के लिए कहा, लेकिन उसने नहीं सुनी।
जब पीड़िता को पीरियड नहीं आया तो उसने अपनी मां को घटना के बारे में बताया। जिसके बाद परिजन उसे हॉस्पिटल लेकर गए, यहां जांच करने के बाद पता लगा कि नाबालिग गर्भवती है।
पीड़ित बहन के बयान के आधार पर पुलिस ने लड़के के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 (बलात्कार) और 376 (2) (एन) (एक ही महिला से बार-बार बलात्कार करना) और पॉस्को एक्ट की धारा 4, 6, 8 और 12 के तहत केस दर्ज किया गया है।



