Himachal Pradesh Road Accident: हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें 13 लोगों की जान गई. यह घटना उदयपुर थाना क्षेत्र में हुई, जब एक टाटा सूमो गाड़ी बॉर्डर रोड्ड ऑर्गनाइजेशन की मुख्य सड़क पर कढूनालाराहौली के पास पहाड़ी से अचानक टूटकर गिरी एक भारी चट्टान की चपेट में आ गया. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है।

इस हादसे में गाड़ी में सवार 13 लोगों की मौत हो गई और 2 घायल बताए जा रहे हैं. घायलों के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. बता दें कि पहाड़ी के धंसने से अचानक चट्टान का एक बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया था. वहीं गाड़ी मलबे में दबी है.



