FIH प्रो लीग 202526 में भारत और पाकिस्तान की टीमें आज दूसरी बार आमनेसामने होंगी। जानिए यह हाईवोल्टेज मुकाबला कब, कहां और कितने बजे खेला जाएगा, साथ ही टीवी और ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी।

IND vs PAK, FIH Pro League: भारत और पाकिस्तान के बीच किसी भी खेल में मुकाबला हो तो रोमांच अपने आप बढ़ जाता है। हॉकी के मैदान पर भी दोनों टीमों की टक्कर का इंतजार फैंस बेसब्री से करते हैं। FIH प्रो लीग 202526 में एक बार फिर दोनों टीमें आमनेसामने होने जा रही हैं, जहां भारतीय टीम लगातार दूसरी जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

इससे पहले 23 जून को लंदन में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 43 से हराकर शानदार जीत हासिल की थी। अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला 26 जून को खेला जाएगा। भारतीय टीम जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहेगी, जबकि पाकिस्तान पिछली हार का हिसाब बराबर करने की कोशिश करेगा।

IND vs PAK: कब, कहां और कितने बजे खेला जाएगा मुकाबला?

भारत और पाकिस्तान के बीच FIH प्रो लीग 202526 का यह मुकाबला लंदन के ली वैली हॉकी एंड टेनिस सेंटर में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार 26 जून को रात 10:30 बजे होगी। भारतीय फैंस इस हाईवोल्टेज मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2 और स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2 HD पर देख सकते हैं। वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

𝐃𝐀𝐁𝐃𝐀𝐁𝐀 𝐉𝐀𝐀𝐑𝐈 𝐇𝐀𝐈 🇮🇳⚔️🇵🇰

One more battle. And chance for India to make it 170 in a decadelong winning run against Pakistan. 🔥

Fresh off a thrilling 43 victory over the archrivals in the London leg of the FIH Hockey Pro League earlier this week, India is… pic.twitter.com/cdAKYwQCmJ

— Hockey India June 26, 2026

IND vs PAK: हेड टू हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?

भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक हॉकी में कुल 182 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें पाकिस्तान ने 82 मैच जीते हैं, जबकि भारत ने 68 मुकाबलों में जीत हासिल की है। दोनों टीमों के बीच 32 मैच ड्रॉ रहे हैं। हालांकि पिछले कुछ वर्षों में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है और इसी वजह से मौजूदा मुकाबले में भी टीम इंडिया का आत्मविश्वास काफी ऊंचा होगा।

IND vs PAK: मनप्रीत सिंह समेत इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

पिछले मुकाबले में भारत की जीत के हीरो रहे मनप्रीत सिंह से एक बार फिर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। टीम इंडिया चाहेगी कि आक्रामक खेल के दम पर पाकिस्तान को लगातार दूसरी बार हराया जाए। दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम वापसी की कोशिश करेगी। दोनों टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला FIH प्रो लीग के लिहाज से भी काफी अहम माना जा रहा है।

IND vs PAK: इंग्लैंड के खिलाफ होगा भारत का आखिरी मुकाबला

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के बाद भारतीय टीम इस सीजन का अपना आखिरी मैच 28 जून को इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद टीम इंडिया का पूरा फोकस आगामी एशियन गेम्स और हॉकी वर्ल्ड कप की तैयारियों पर रहेगा। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज कर भारतीय टीम आत्मविश्वास के साथ अगले मुकाबले में उतरना चाहेगी।