Laila Khan: सब टीवी के फेमस कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मिस्टर सोढ़ी यानी गुरुचरण सिंह के गुमशुदा होने से हर कोई हैरान है। परिवार से लेकर फैंस तक एक्टर के सही सलामत घर वापस लौटने और जल्दी मिलने की दुआ कर रहे हैं। कुछ इसी तरह एक्टर विशाल ठक्कर भी गायब हो गए थे. जिनके बारे में आज तक कुछ पता नहीं चला। वहीं इन्हीं दो सितारों की तरह कई साल पहले राजेश खन्ना की एक हीरोइन भी गायब हो गई थी। वो अच्छी-खासी परिवार के साथ छुट्टियां मनाने निकली थी। एक्ट्रेस का नाम लैला खान (Laila Khan) था। लेकिन उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में जानकर आपका दिल दहल जाएगा।
Laila Khan ने राजेश खन्ना संग इस फिल्म में किया था काम
एक्ट्रेस लैला खान (Laila Khan) मूल रूप से पाकिस्तान की थीं और उनका नाम रेशमा पटेल था। लेकिन वह बॉलीवुड में करियर बनाने इंडिया आ गईं। यहां दिवंगत एक्टर राजेश खन्ना ने उन्हें फिल्म वफा में काम किया। इस फिल्म में उनके और राजेश खन्ना के बीच काफी इंटीमेट सीन थे। फिल्म तो फ्लॉप रही, पर लैला खान को काम मिलना शुरू हुआ। वह एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, लेकिन उससे पहले कुछ दिन छुट्टियां मनाने का प्लान बनाया। लेकिन 30 जनवरी 2011 की रात के बाद से सब कुछ बदल गया।
छुट्टियां मनाने गई एक्ट्रेस अचानक हो गई गायब
फिल्म की शूटिंग के बीच ही लैला खान (Laila Khan) ने एक ब्रेक चाहा और 30 जनवरी 2011 को वह अपनी बहन, मां और जुड़वा भाई बहनों और कजिन के साथ मुंबई से करीब 126 किलोमीटर दूर होलीडे होम नाम के फार्म हाउस पर चली गई। बताया जाता है कि एक्ट्रेस यहां छुट्टियां एंजॉय करने के लिए पहुंची थी लेकिन अचानक उनका पूरा परिवार गायब हो गया। जिसके बाद इंडस्ट्री में हंगामा मच गया था। जब उनकी परिवार वापस नहीं लौटा तो उनके पिता परेशान हो गए और उन्होंने अपने परिवार को खोजने का सिलसिला शुरू किया और यहां पर उन्होंने पुलिस की मदद ली। इस मामले में पूरा शक लैला खान के सौतेले पिता परवेज पर आया जोकि लश्कर-ए-तैयबा का मेंबर था। जिसके बाद उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ करने के दौरान परवेज ने जो बताया, उसे जान दिल दहल जाएगा।
फार्म हाउस पर हुआ का मौत का खूनी खेल
पूछताछ के बाद परवेज ने खुलासा किया कि, उसने लैला खान (Laila Khan) समेत उनके पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया और इस फार्म हाउस में दफना दिया। परवेज ने यह भी बताया कि केयरटेकर के साथ मिलकर उन्होंने 6 लोगों को ठिकाने लगा दिया। परवेज के मुताबिक वह लैला को नहीं बल्कि उसकी मां को मारना चाहता था लेकिन अचानक लैला ने परवेज को उसकी मां की हत्या करते हुए देख लिया। इसके बाद परवेज ने लैला समेत सभी लोगों को मौत के घाट उतार दिया और केयरटेकर के साथ मिलकर फार्म हाउस में ही दफना दिया। पुलिस ने जब इसकी छानबीन की और खुदाई शुरू की तो इसमें से 6 कंकाल निकले थे,इसके बाद इंडस्ट्री में तहलका मच गया था।