HealthIndia

आपके भी शरीर में दिख रहे हैं ये संकेत, तो हो जाएं सावधान क्‍योंकि आपका शुगर लेवल है High

आपके भी शरीर में दिख रहे हैं ये संकेत, तो हो जाएं सावधान क्‍योंकि आपका शुगर लेवल है High

 आपके भी शरीर में दिख रहे हैं ये संकेत, तो हो जाएं सावधान क्‍योंकि आपका शुगर लेवल है High

Source: NBT – वर्तमान समय में हमारे खान-पान और रहन-सहन में काफी बदलाव आ चुके हैं| इस बदलते खान-पान और रहन-सहन की वजह से हम कई तरह की बिमारियों से घिर जा रहे हैं, जैसे- ब्लड प्रेशर, शुगर, मोटापा इत्यादि जैसी बीमारियाँ लगभग हर दो में से एक इंसान को घेरे हुए हैं| वैसे देखा जाए तो हर एक बिमारी अपने आप में घातक हैं लेकिन शुगर एकमात्र ऐसी बिमारी है जिससे 70 फीसदी लोग काफी परेशान हैं| इस बीमारी में इंसान धीरे-धीरे अंदर से कमजोर हो जाता हैं|

अक्सर लोगों को शुगर के शुरूआती लक्षण पता नहीं होते हैं| ऐसे में वो समय पर इसका इलाज नहीं करवा पाते| ऐसे में उनका शुगर लेवल कम या हाई होता रहता है| आपको शायद यह बात जानकर हैरानी होगी कि शुगर का लगातर बढना और घटना कईं बार इंसान के लिए जानलेवा भी साबित हो सकती है| शुगर के कंट्रोल में ना होने की वजह से मनुष्य के कई अंग काम करना बंद कर देते हैं| ऐसे में आपको इस बीमारी के शुरुआती लक्षणो के बारे में इसकी जानकारी होनी चाहिए ताकि समय रहते आप इसका इलाज करा सको| आइए जानते हैं इसके बारे में….
ये हैं शुगर लेवल के बढने के संकेत

(1) लगातार बीमार पड़ना: जब व्यक्ति के शरीर का शुगर लेवल बढ़ जाता है तो उसकी बीमारियों से लड़ने की क्षमता कम हो जाती हैं| ऐसे में व्यक्ति का बार-बार बीमार पड़ना, किसी चोट का जल्दी ठीक ना होना और जरूरत से ज्यादा यूरिन आना इत्यादि जैसी समस्या हो सकती हैं|

(2) वजन बढ़ना: शुगर लेवल बढ़ने से व्यक्ति के शरीर में उर्जा उत्पन्न नहीं हो पाती जिसके कारण पेट या कमर के आसपास चर्बी इकठ्ठा होने लगता हैं और व्यक्ति धीरे-धीरे मोटा होने लगता हैं|

(3) स्किन में झुर्रियां पड़ना: कम उम्र में ही झुर्रियों का आना शुगर के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं| दरअसल चेहरे पर झुर्रियों का पड़ना शुगर लेवल हाई होने का संकेत है| इसके अलावा व्यक्ति के चेहरे पर दाग धब्बे कील मुंहासे इत्यादि भी दिखाई देने लगते हैं|

(4) एनर्जी की कमी: जब शुगर लेवल हाई होता है तब हमें अक्सर थकान महसूस होने लगता है और हम थोड़ी दूर चलने या काम करने से ही थक जाते हैं|

(5) सूजन महसूस होना: कभी-कभी शुगर लेवल के हाई होने के कारण व्यक्ति के शरीर में बैक्टीरिया पनपने लगती हैं| ऐसे में अक्सर खाना खाने के बाद पेट दर्द गैस और सूजन इत्यादि जैसी समस्याएं व्यक्ति को घेर लेती है|

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply