Source: NBT – वर्तमान समय में हमारे खान-पान और रहन-सहन में काफी बदलाव आ चुके हैं| इस बदलते खान-पान और रहन-सहन की वजह से हम कई तरह की बिमारियों से घिर जा रहे हैं, जैसे- ब्लड प्रेशर, शुगर, मोटापा इत्यादि जैसी बीमारियाँ लगभग हर दो में से एक इंसान को घेरे हुए हैं| वैसे देखा जाए तो हर एक बिमारी अपने आप में घातक हैं लेकिन शुगर एकमात्र ऐसी बिमारी है जिससे 70 फीसदी लोग काफी परेशान हैं| इस बीमारी में इंसान धीरे-धीरे अंदर से कमजोर हो जाता हैं|
अक्सर लोगों को शुगर के शुरूआती लक्षण पता नहीं होते हैं| ऐसे में वो समय पर इसका इलाज नहीं करवा पाते| ऐसे में उनका शुगर लेवल कम या हाई होता रहता है| आपको शायद यह बात जानकर हैरानी होगी कि शुगर का लगातर बढना और घटना कईं बार इंसान के लिए जानलेवा भी साबित हो सकती है| शुगर के कंट्रोल में ना होने की वजह से मनुष्य के कई अंग काम करना बंद कर देते हैं| ऐसे में आपको इस बीमारी के शुरुआती लक्षणो के बारे में इसकी जानकारी होनी चाहिए ताकि समय रहते आप इसका इलाज करा सको| आइए जानते हैं इसके बारे में….
ये हैं शुगर लेवल के बढने के संकेत
(2) वजन बढ़ना: शुगर लेवल बढ़ने से व्यक्ति के शरीर में उर्जा उत्पन्न नहीं हो पाती जिसके कारण पेट या कमर के आसपास चर्बी इकठ्ठा होने लगता हैं और व्यक्ति धीरे-धीरे मोटा होने लगता हैं|
(4) एनर्जी की कमी: जब शुगर लेवल हाई होता है तब हमें अक्सर थकान महसूस होने लगता है और हम थोड़ी दूर चलने या काम करने से ही थक जाते हैं|