हम सब जानते हैं कि कैंसर कितनी खतरनाक बीमारी है। इस बीमारी का नाम सुनते ही लोग डर जाते हैं। शरीर में कैंसर की बीमारी होने पर इसके कुछ लक्षण दिखाई देने लगते हैं। अगर इन लक्षणों को पहचान कर इसका इलाज करवा लिया जाए तो इस गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है। और अगर इन लक्षणों को नजरअंदाज कर दिया जाए तो यह बीमारी ज्यादा गंभीर हो जाती है।
1. लगातार खांसी होना
अगर आपको लगातार कई दिनों से खांसी की समस्या है तो यह गले के कैंसर का संकेत भी हो सकता है। बहुत से लोग खांसी होने पर इसको नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन लगातार कई दिनों से आपको खांसी हो रही है तो इसे नजरअंदाज नहीं करें। और तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। यह गले के कैंसर का संकेत भी हो सकता है।
2. गर्दन में गांठ होना
अगर आपकी गर्दन में कोई गांठ हो गई है और धीरे-धीरे यह बड़ी हो रही है तो यह गले के कैंसर का संकेत भी हो सकता है। गर्दन पर कोई भी गांठ बनने पर तुरंत डॉक्टर को जरूर दिखाएं। हमारे शरीर में कोशिकाएं एक जगह एकत्रित होकर गांठ का रूप ले लेती हैं। और इसके बाद कैंसर की कोशिकाओं में परिवर्तित हो जाती है।
3. तेजी से वजन कम होना
अगर आपका वजन बिना किसी कारण तेजी से कम हो रहा है तो यह गले में कैंसर का संकेत भी हो सकता है। कैंसर होने पर शरीर का वजन 1 महीने में 5 किलो तक कम हो सकता है। इसके अलावा अगर आपको भूख बहुत कम लगती है। और कुछ भी खाने का मन नहीं करता है तो तुरंत डॉक्टर को जरूर दिखाएं। यह कैंसर का लक्षण भी हो सकता है।