Ajab GazabIndia

तस्वीर देखते ही दुल्हन बनाने को बेताब हो जाते कुंवारे लड़के, शादी के बाद पछता रहे सभी पति

तस्वीर देखते ही दुल्हन बनाने को बेताब हो जाते कुंवारे लड़के, शादी के बाद पछता रहे सभी पति


देवास: उसकी तस्वीर ही काफी थी, कुंवारे लड़के देखकर उसे दुल्हन बनाने को बेताब हो जाते थे। उसके घर वाले उसकी शादी के लिए दहेज नहीं देते थे बल्कि लड़के वालों से लाखों रुपए लेते थे। रुपए लेने के बाद शादी की तारीख तय होती थी। धूमधाम से शादी होती थी। युवती दुल्हन बनकर ससुराल जाती थी लेकिन एक सप्ताह से ज्यादा वो किसी की पत्नी नहीं रही। मध्यप्रदेश में देवास पुलिस ने एक ऐसी ही युवती को गिरफ्तार किया है, जिसने एक लड़के से शादी के लिए दो लाख रुपए लिए और फिर ससुराल से भाग गई।

युवक ने की थी शिकायत
दरअसल, यह पूरा मामला मध्यप्रदेस के देवास जिले के भौरासा थाना क्षेत्र का है। इस गांव में रहने वाली सागर बाई और उसका बेटे रवि ने पुलिस में ठगी की शिकायत की थी। राधिका नाम की युवती की कुछ लोगों ने तस्वीर दिखाई थी। देखते ही युवक को वह पसंद आ गई थी। इसके बाद युवक राधिका को अपनी दुल्हन बनाने के तैयार हो गया। तस्वीर दिखाने वाले लोगों ने रवि से दो लाख रुपए की मांग की। रवि और उसके परिवार के लोग इसके लिए तैयार हो गए। साथ ही शादी के लिए दो लाख रुपए दे दिए।

दोनों की कराई गई शादी
पैसे लेने के बाद रवि की शादी राधिका से करा दी गई। वह दुल्हन बनकर रवि के घर आ गई। आठ दिन रहने के बाद वह अपने साथियों के साथ ससुराल से फरार हो गई। साथ ही घर से अन्य सामान लेकर भी चली गई। अब पीड़ित परिवार ने दुल्हन समेत पांच लोगों पर मामला दर्ज करवाया है। इसमें चार लोगों की गिरफ्तारी पहले हो गई थी। पुलिस ने दुल्हन बनी युवती को भी गिरफ्तार किया है।

जनवरी में घटी थी घटना
दरअसल, गिरफ्तार युवती लुटेरी दुल्हन गैंग की सदस्य है। वह पूर्व में भी कई लोगों की पत्नी बन चुकी है। लूट के बाद ससुराल से भाग जाती है। रवि से उसकी शादी जनवरी में हुई थी। पुलिस ने अब उसे उज्जैन से गिरफ्तार किया है। देवास पुलिस ने शातिर युवती पर दो हजार रुपए के इनाम भी घोषित कर रखे थे। वह डोंगरगांव कसरावद की रहने वाली है। राधिका उर्फ हिना उसका गांव का नाम है। लोगों से पैसे ऐंठकर वह उन्हें फंसाने की धमकी देती थी।

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply