प्राचीन काल से ही तांबे के बर्तनों (Copper Vessels) का इस्तेमाल किया जाता है। आज भी बहुत से लोग ऐसे है जो तांबे के बर्तन में पानी पीते है, क्योंकि तांबे के बर्तन में रखा पानी काफी शुद्ध (Pure) व लाभदायक होता है। इससे आप पेट सम्बन्धी कई बीमारियों से मुक्त रहते है। इस बर्तन में रखा पानी एक नैचुरल डिटॉक्स ड्रिंक के रुप में माना जाता है। इससे आपको एनर्जी मिलती है और शरीर में मौजूद सारे टॉक्सिन्स पदार्थ भी बाहर निकलते हैं। लेकिन इस बर्तन में पानी पीने से पहले कुछ बातों की जानकारी होनी बहुत जरुरी है, क्योंकि तांबे के बर्तन में पानी पीना तो काफी अच्छा होता है, लेकिन आप इसे किस तरह से पी रहे ये जानना भी बहुत जरुरी है। वरना फायदे के जगह ये आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं इनके बारे में…
Copper Vessels में पानी पीते समय इन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा पानी न पिएं: तांबे (Copper Vessels) में रखा हुआ पानी स्टोर करने के लिए कमरे का तापमान (Temperature) एकदम सही है। फ्रिज में तांबे के पानी को न रखें। दिन में या फिर लंबे समय तक एक या दो गिलास से ज्यादा पानी भी न पिएं। इससे आपको गर्मी और त्वचा (Skin) संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।
गर्मी के मौसम में तांबे में रखा पानी पीने से हो सकता है नुकसान
तांबे के बर्तन में रखे पानी में एंटीसेप्टिक और गर्म शक्ति के गुण होते हैं। यह तत्व गर्मी जैसी मौसम के अलावा शरीर के लिए सर्दियों (Winter) में ज्यादा लाभकारी होते हैं। इसलिए तांबे के बर्तन (Copper Vessels) में पानी पीना सर्दियों में ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
एसिडिटी की समस्या से ग्रस्त व्यक्तियों को नहीं पीना चाहिए पानी
यदि आपको एसिडिटी, रक्त संबंधी या फिर शरीर में गर्मी से संबंधी समस्याएं हैं तो तांबे के बर्तन (Copper Vessels) में रखा पानी पीना आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसी समस्याओं से पीड़ित व्यक्ति को तांबे का पानी पीने से मतली और उल्टी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
तांबे के बर्तनों (Copper Vessels) की अच्छे से सफाई करना भी आवश्यक है। यदि बर्तनों की अच्छे से देखभाल न की जाए तो वह ऑक्सीकृत हो जाते हैं। बर्तनों को अच्छे से धोने के लिए आप नींबू के रस या फिर इमली के गूदे का इस्तेमाल कर सकते हैं। बर्तनों का ज्यादा सूखा ही रखें और किसी डार्क जगह पर इन्हें स्टोर बिल्कुल भी न करें।
अच्छे से पानी को स्टोर न करना
यदि आप तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी पीते हैं तो उसे कम से कम 6-8 घंटे के लिए स्टोर करके रखें। लंबे समय तक पानी को इसलिए रखना चाहिए ताकि उसमें आयरन तत्वों की कमी न हो सके।
किडनी व हार्ट पेशेंट के लिए नुकसानदायक
अगर आप किडनी या हार्ट के मरीज हैं तो भी इस पानी को पीने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें। तांबे के बर्तन में ज्यादा पानी पीना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें – कैंसर की पहली स्टेज में शरीर में दिखाई देते हैं ये 8 बदलाव, क्लिक करके जानें