Ajab GazabIndia

दिल्ली सरकार के मंत्रियों की नजर केजरीवाल की कुर्सी पर, AAP के आरोपों पर भाजपा, क्लिक कर पढ़े पूरी अपडेट

दिल्ली सरकार के मंत्रियों की नजर केजरीवाल की कुर्सी पर, AAP के आरोपों पर भाजपा, क्लिक कर पढ़े पूरी अपडेट


नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ तिहाड़ जेल में गहरी साजिश रची जा रही है। आम आदमी पार्टी के आरोपों पर दिल्ली भाजपा का कहना है कि आम आदमी पार्टी को न्यायालय पर भरोसा रखना चाहिए। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में एक नौटंकी चल रही है जिसके सूत्रधार दिल्ली सरकार के मंत्री हैं। केजरीवाल जेल में हैं, तिहाड़ जेल दिल्ली सरकार के अंतर्गत आती है, फिर भी आम आदमी पार्टी के नेता अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि इसी जेल में मनीष सिसोदिया डेढ साल से बंद हैं, उनकी तबीयत तो ठीक है। सत्येंद्र जैन जो लगातार बीमार रहे, वह भी ठीक हैं, पार्टी से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह भी जेल में रहकर आए हैं, उन्हें भी वहां पर इस तरह की कोई परेशानी नहीं हुई है। केवल अरविंद केजरीवाल को तकलीफ है क्योंकि केजरीवाल ने जेल जाते जाते इनका नाम ले लिया था कि विजय नायर तो इनको रिपोर्ट करता था। दरअसल दिल्ली सरकार के मंत्रियों की नजरें सीएम की कुर्सी पर हैं। इसी वजह से ये इस तरह की अफवाहें फैलाने में लगे हुए हैं।

वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी के नेताओं को सलाह दी कि आम आदमी पार्टी के नेताओं को न्यायालय पर भरोसा रखना चाहिए। पूरा मामला न्यायालय के समक्ष है, ऐसे में आम आदमी पार्टी को न्यायालय पर भरोसा रखना चाहिए। दिल्ली सरकार के मंत्री और विधायक कुछ भी आरोप लगा रहे हैं जबकि सच्चाई सारी जनता जानती है। आम आदमी पार्टी के नेता बिना तथ्यों के आधार पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। तिहाड़ जेल दिल्ली सरकार के अधीन है इसलिए AAP नेताओं को झूठे आरोप लगाने बंद करना चाहिए।

बता दें कि दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ गहरी साजिश रची जा रही है। मुख्यमंत्री को इंसुलिन नहीं दी जा रही है, ताकि जब वह चार-छह महीने के बाद जेल से बाहर आएं तो बीमारियों का इलाज कराते फिरते रहें। मुख्यमंत्री खुद अपने शुगर लेवल की मशीन से जांच कर रहे हैं, जिसके बाद वह जेल प्रशासन से कह रहे हैं कि उन्हें इंसुलिन दिया जाए लेकिन जेल प्रशासन और डॉक्टर मना कर रहे हैं। केजरीवाल को स्लो डेथ दी जा रही है।

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply