Ajab GazabIndia

नाई ने कहा कि भाई साहब मुझे भगवान पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है। ग्राहक ने पूछा ऐसा क्यों। तो नाई ने कहा कि यदि दुनिया में भगवान होते तो शायद इतने लोग बीमार नहीं होते…

नाई ने कहा कि भाई साहब मुझे भगवान पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है। ग्राहक ने पूछा ऐसा क्यों।  तो नाई ने कहा कि यदि दुनिया में भगवान होते तो शायद इतने लोग बीमार नहीं होते…


एक गांव में एक नाई रहता था, उसे भगवान पर विश्वास नहीं था, एक बार उसकी दुकान में एक बुद्धिमान व्यक्ति आया, जब वह उसके बाल काट रहा था तो दोनों के बीच भगवान को लेकर बहस हो गई…

किसी गांव में एक नाई रहता था, जिसे भगवान पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं था। एक बार उस नाई की दुकान पर एक बुद्धिमान व्यक्ति आया। जब नाई उस व्यक्ति के बाल काट रहा था तो दोनों में भगवान के अस्तित्व पर बहस छिड़ गई।

नाई ने कहा कि भाई साहब मुझे भगवान पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है। ग्राहक ने पूछा ऐसा क्यों।

तो नाई ने कहा कि यदि दुनिया में भगवान होते तो शायद इतने लोग बीमार नहीं होते, बच्चे अनाथ नहीं होते और किसी भी इंसान को जीवन में परेशानी नहीं होती। अब आप ही बताएं भगवान कहां है।

बुद्धिमान व्यक्ति को नाई की बात समझ नहीं आई। वह सोचने लगा कि मैं इसको क्या जवाब दूं, जिस कारण वह चुपचाप दुकान से चला गया। कुछ दूर चलने के बाद उस व्यक्ति को एक ऐसा आदमी दिखाई दिया, जिसके बाल बहुत बड़े थे। ऐसा लग रहा था कि वह आदमी कई दिनों से नहाया नहीं है।

वह बुद्धिमान व्यक्ति लौटकर नाई के पास गया और बोला की भाई साहब इस दुनिया में तो नाई होते ही नहीं है। यह सुनकर नाई ने बोला कि अरे भाई साहब अभी कुछ देर पहले ही आपने मुझसे बाल कटवाए थे।

बुद्धिमान व्यक्ति ने कहा कि भाई यदि नहीं होते तो उस आदमी के बाल इतने बड़े नहीं होते। नाई ने कहा कि यदि वो आदमी नाई के पास नहीं जाएगा तो उसके बाल तो बड़े होंगे ही। दुनिया में कई सारे ऐसे लोग हैं जो नाई के पास नहीं जाते हैं और उनके बाल बड़े होते हैं।

बुद्धिमान व्यक्ति ने नाई को बताया कि उसी तरह ठीक भगवान भी है। लेकिन लोग भगवान को ध्यान नहीं करते हैं, लोग धर्म कर्म नहीं करता, भगवान को खोजने की कोशिश भी व्यक्ति नहीं करते हैं। हमेशा दूसरों को दुख देते हैं, जीवन में सिर्फ बुरे काम करते हैं और इस कारण उनको भगवान की कृपा नहीं मिलती और जीवन भर दुख भोगते है।

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply