Mukesh Ambani: भारत और एशिया के सबसे अमीर आदमी कहे जाने वाले मुकेश अंबानी के पास अंधा पैसा है। इतना अमीर होने के बाद भी उनमें घमंड की परछाई भी दूर-दूर तक नहीं दिखाई देती है। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) बेशक से अपनी जिंदगी आलीशान तरीके से जीते हैं लेकिन वह व्यवहार से बिल्कुल साधु आदमी हैं। पूरा परिवार हर खास मौके पर गरीबों को दान-धर्म करता है।
मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने अपनी दिन-रात की मेहनत से ये मुकाम हासिल किया है। जिसकी वजह से उन्हें देश से लेकर विदेश तक के लोग जानते हैं। आज के समय में वह किसी पहचान के मोहताज नहीं है। भारत में मुकेश अंबानी की गिनती सबसे अमीर शख्सियतों में होती है।
जन्नत स्टाइल में नीता को शादी के लिए किया प्रपोज
जानकारी के अनुसार मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को पहली ही नजर में नीता से प्यार हो गया था। क्योंकि उन्हें नीता का सरल व्यवहार बेहद पसंद आया था। जिसके बाद उन्होंने फैसला कर लिया था की अगर वह शादी करेंगे तो इसी लड़की से करेंगे।
Mukesh Ambani के आगे नीता ने रखी थी ये शर्त
मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने रोमांटिक स्टाइल में जब नीता को प्रपोज किया तो उन्होंने शादी के लिए हां बोल दिया था। लेकिन मुंबई की टीम की मालकिन ने उनके आगे एक शर्त रखी। दरअसल, नीता ने मुकेश के आगे ये कहा था की, शादी के बाद भी वह काम करना चाहती है।