Ajab GazabHealthIndia

बनती है पेट में गैस तो हमेशा के लिए छोड़ दे इन 2 चीजों का सेवन, कभी नहीं बनेगी पेट मे गैस

बनती है पेट में गैस तो हमेशा के लिए छोड़ दे इन 2 चीजों का सेवन, कभी नहीं बनेगी पेट मे गैस
आजकल पेट में गैस की समस्या होना अधिकतर लोगों के लिए आम बात हो गई है। पेट में गैस बनने की मुख्य वजह आजकल का खराब खानपान है। आजकल अधिकतर लोग बाहर का फास्ट फूड और जंक फूड खाना पसंद करते हैं। जिससे पाचन तंत्र खराब हो जाता है। और पेट में भयंकर गैस बनने लगती है।
इसके अलावा आजकल लोग मेहनत बिल्कुल कम करते हैं। और आरामदायक तरीके से रहना पसंद करते हैं। जिससे पेट में गैस बनने लगती है। और अन्य कई समस्याएं होने लगती है। अगर आप भी पेट की गैस से पीड़ित हैं तो रात को सोते समय एक चम्मच अजवाइन में एक चुटकी काला नमक मिलाकर चबा-चबा कर खाएं। और ऊपर से एक गिलास गुनगुना पानी पी लें।
ऐसा करने से पेट की गैस तुरंत साफ हो जाएगी। अगर आप पेट की गैस से हमेशा के लिए छुटकारा पाना चाहते हैं तो दो चीजों का सेवन करना बंद करना पड़ेगा। आइए जानते हैं। पेट में बनती है गैस तो हमेशा के लिए छोड़ दे इन 2 चीजों का सेवन।

1. मसालेदार भोजन : जो लोग पेट में गैस की समस्या से पीड़ित हैं वो ज्यादा तेल मसाले से बनी चीजों का सेवन बिलकुल नहीं करें। ज्यादा तेल मसाले से बनी हुई चीजें खाने से पेट में गैस की समस्या ओर ज्यादा गंभीर हो जाती है। इसलिए ऐसी चीजों का सेवन करना आज से ही बंद कर दें।

2. फास्ट फूड और जंक फूड : बाजार का फास्ट फूड और जंक फूड खाने में स्वादिष्ट लगता है। लेकिन इसमें बहुत ज्यादा तेल मसाले इस्तेमाल किए जाते हैं। जिसकी वजह से पाचन तंत्र खराब होकर पेट में गैस, एसिडिटी और कब्ज की समस्या हो जाती है। इसलिए गैस की समस्या से परेशान लोग आज से ही फास्ट फूड का सेवन करना बंद कर दें।

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply