Ajab GazabIndia

मतगणना से पहले मोदी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, गिरे एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम.

मतगणना से पहले मोदी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, गिरे एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम.

मतगणना से पहले मोदी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, गिरे एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम.
LPG gas cylinder: लोकसभा चुनाव 2024 के आज सातवें और अंतिम चरण का मतदान है। आज 7 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 57 सीटों पर मतदान जारी है। लेकिन आज मतदान शुरू होने से पहले ही मंहगाई के मोर्चे पर आम लोगों को थोड़ी राहत मिली है। दरअसल आज सुबह ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडरों (LPG gas cylinder) की कीमतों में कटौती करदी है। जिसके बाद अब सिलेंडर लगभग 72 रुपए सस्ता हो गया है। हालांकि अलग अलग महानगरों में सिलेंडर के अलग अलग रेट हो गए हैं। आईए जानते हैं कहां कितने कम हुए सिलेंडर के दाम।

सस्ता हुआ LPG gas cylinderLpg Gas Cylinder

आईओसीएल की वेबसाइट के मुताबिक देश के चारों महानगरों में गैस सिलेंडर के दाम में कटौती हो गई है। बता दें कि ये कटौती केवल कमर्शियल सिलेंडरों (LPG gas cylinder) के दामों पर हुई है। राजधानी दिल्ली और मुंबई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 69.5 रुपए सस्ता हुआ है। जिसके बाद दोनों ही महानगरों में अब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1676 रुपए और 1629 रुपए हो गई है। वहीं कोलकाता की बात करें तो यहां एलपीजी सिलेंडर की कीमत में सबसे ज्यादा कटौती देखने को मिली है, यहां सिलेंडर के दाम 72 रुपए कम हो गए हैं, जिसके बाद अब यहां 19 किलो के कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1787 रुपए हो गई है। इसके साथ ही चेन्नई में सिलेंडर के दाम 70.5 रुपए कम हो गए हैं और यहां अब एक कमर्शियल सिलेंडर (LPG gas cylinder) की नई कीमत 1840.50 रुपए हो गई है।

लगातार कम हो रहे सिलेंडर के दाम

आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब सिलेंडर के दाम कम हुए हैं दरअसल इस साल ये लगातार तीसरा महीना है जब तेल कंपनियों से कमर्शियल गैस सिलेंडर (LPG gas cylinder) के दामों में कटौती कर लोगों को रहात दी है। आंकड़ों के मुताबिक पिछले तीन महीनों में दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 119 रुपए की गिरावट आई है वहीं कोलकाता में 124 रुपए की बड़ी गिरावट देखने को मिली है। मुंबई और चेन्नई की बात करें तो इन दोनों महानगरों में पिछले तीन महीनों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बराबर गिरावट देखने को मिली है। यहां सिलेंडर के दाम में 120 रुपए की कटौती देखने को मिली है। लगातार कम हो रही कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों से अनुमान लगाया जा रहा है कि अब बाहर खाना सस्ता हो सकता है।
घरेलू गैस सिलेंडर के दाम नहीं हुए कमLpg Gas Cylinder

पिछले तीन महीनों से जहां लगातार कमर्शियल गैस सिलेंडर (LPG gas cylinder) की कीमतों में कटौती देखने को मिल रही हैं वहीं मार्च से घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। घरेलू सिलेंडर की कीमतों में 9 मार्च को ही आखिरी बार बदलाव करते हुए कीमतों में ₹100 की कटौती की गई थी। जिसके बाद देश की राजधानी में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें ₹803 हो गई थीं, और वही कीमत आज भी कायम है। वहीं मुंबई में घरेलू गैस की कीमत ₹802.50 , कोलकाता में ₹ 829.00 और चेन्नई में ₹818.50 है।

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply