Ajab GazabIndia

रोको शादी, दूल्हा सिर्फ मेरा है – छत पर चढ़कर चिल्लाने लगी साली, बोली

रोको शादी, दूल्हा सिर्फ मेरा है – छत पर चढ़कर चिल्लाने लगी साली, बोली

 रोको शादी, दूल्हा सिर्फ मेरा है – छत पर चढ़कर चिल्लाने लगी साली, बोली

आप ने अक्सर देखा होगा कि जब भी कोई लड़का लड़की देखने जाता है तो उसे हमेशा उसकी छोटी बहन ज्यादा पसंद आती है। वहीं शादी के बाद भी दूल्हे की निगाहें साली पर ज्यादा रहती है। उसका बस चले तो वह साली को आधी घरवाली से पूरी घरवाली बना ले। लेकिन ऐसा बहुत कम होता है जब साली का दिल अपने जीजा पर आ जाए। वह उससे शादी करने के लिए मरी जाए। ऐसा ही एक अनोखा मामला बिहार में देखने को मिला है।

दूल्हे से शादी की जिद पर अड़ी साली: दूल्हा राजेश कुमार छपरा शहर के रतनपुरा बिनटोली निवासी स्व. जगमोहन महतो का बेटा है। वहीं दुल्हन सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के भभौली गांव के रामू बीन की बड़ी बेटी है। दोनों की शादी को फिक्स हुई । तय तारीख पर राजेश बैंड बाजे के साथ बारात लेकर आ गया। जल्द शादी की सभी रस्में शुरू हुई। पहले जयमाला का कार्यक्रम हुआ। फिर मंडप में शादी की तैयारियां शुरू हुई।

दूल्हा राजेश और दुल्हन सुमन (बदला हुआ नाम) मन ही मन शादी के सपने सँजोने लगे। लेकिन तभी साली ने कांड कर दिया। दुल्हन की छोटी बहन पुतुल घर की छत पर चढ़ गई। कहने लगी कि यदि ये शादी हुई तो वह छत से कूदकर अपनी जान दे देगी। दूल्हे से सिर्फ मैं शादी करूंगी। साली का यह ड्रामा देख शादी का खुशी का माहौल तनाव में बदल गया। शादी की सभी रस्में बीच में ही रोकनी पड़ी।

बहन की शादी तोड़ खुद लिए 7 फेरे: जल्द इस ड्रामे के बीच बारातियों और घरातियों के मध्य हाथापाई हो गई। शादी में हो रही इस मारपीट की सूचना किसी से थाने में दे दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय जनप्रतिनिधि के दोनों परिवार के सदस्यों के समझाने का प्रयास किया। कुछ देर बाद यह फैसला लिया गया कि दूल्हे राजेश कि शादी दुल्हन की छोटी बहन पुतुल से ही होगी। फिर दोनों की शादी हो गई। छोटी बहन का घर तो बस गया लेकिन बड़ी बहन की मांग सूनी रह गई। उसके सभी अरमान ताश के पत्तों की तरह ढह गए।

इस बीच इलाके में ये शादी चर्चा का विषय बन गई। हर कोई दूल्हा-दुल्हन को लेकर तरह-तरह की बातें करने लगा। कहा जाने लगा कि दूल्हे राजेश और दुल्हन की छोटी बहन पुतुल का पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। यही वजह थी कि दुल्हन की बहन ने शादी में हंगामा किया। वह दूल्हे से शादी करने की जिद पर अड़ी रही। और आखिर उसे अपना बनाकर ही दम लिया।

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? क्या आपने कभी ऐसा देखा है जहां साली और जीजा का अफेयर शादी तक जा पहुंचा हो? इसके पहले हम ऐसे मामले जरूर देख चुके हैं जहां बड़ी बहन के घर से भाग जाने या मौत हो जाने के बाद दूल्हे की शादी छोटी बहन से करवा दी जाती है। यह मजबूरी के चलते किया जाता है। लेकिन यह मामला तो अपने आप में अनोखा निकला। इसे जरूर पढ़ें – बड़े कालेज की लड़कियां कुछ इस तरह से करती हैं देह-व्यापार, क्लिक करके जानें

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply