Ajab GazabIndia

सुलझ गया सदियों से उलझा सवाल: पहले मुर्गी आई या अंडा? आप भी हो जाएंगे हैरान…

सुलझ गया सदियों से उलझा सवाल: पहले मुर्गी आई या अंडा? आप भी हो जाएंगे हैरान…

 

हजारों साल से एक सवाल सबको मथता रहा है। आज तक कोई इस सवाल का जवाब नहीं दे सका। शायद आपको भी इस सवाल का जवाब नहीं पता होगा। वह सवाल है पहले अंडा आया या मुर्गी? यह प्रश्न काफी दिनों से हर किसी को परेशान करता आया है मगर अब वैज्ञानिकों ने इस यक्ष प्रश्न का जवाब ढूंढ़ निकालने का दावा किया है।

शेफील्ड और वारविक विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के एक दल का दावा है कि धरती पर अंडे से पहले मुर्गी का जन्म हुआ था। वैज्ञानिकों ने पाया कि ओवोक्लाइडिन नाम का प्रोटीन अंडे के खोल के निर्माण में बहुत महत्वपूर्ण होता है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि यह प्रोटीन मुर्गी के अंडाशय से पैदा होता है। इसलिए पहले अंडा आया या मुर्गी,अब यह पहेली सुलझ गई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि पहले मुर्गी आई और इसके बाद अंडा पैदा हुआ।

वैसे डेली एक्सप्रेस के मुताबिक रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि प्रोटीन पैदा करने वाली मुर्गियां पहले कैसे आईं। इस दल ने अंडे के खोल को देखने के लिए अत्याधुनिक कंप्यूटर हेक्टर का इस्तेमाल किया।

शोध से जुड़े प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. कोलिन फ्रीमैन का कहना है कि लंबे समय से यह संदेह बना हुआ था कि अंडा पहले आया, लेकिन अब हमारे पास वैज्ञानिक सबूत है जो हमें बताता है कि नहीं अंडा नहीं बल्कि मुर्गी पहले आई।

हजारों साल से यह सवाल लोगों के लिए एक पहेली बना हुआ था। लोग इस सवाल का सही जवाब जानने को बेचैन थे। लेकिन अब कोई पूछे ये प्रश्न तो आप वैज्ञानिकों के निष्कर्ष के आधार पर सटीक जवाब दे सकते हैं।

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply