Ajab GazabIndia

रात को सोता रहा दूल्हा, दुल्हन ने कर दिया ऐसा कांड, एक पल में टूटे अरमान

रामपुर। भोट थाना क्षेत्र में नवविवाहिता शादी के दो दिन बाद ही प्रेमी के साथ चली गई। लोगों ने बताया कि 23 अप्रैल को धूमधाम के साथ मुरादाबाद के एक गांव के मंदिर में शादी संपन्न हुई थी। बड़े उत्साह के साथ वर और वधू दोनों पक्ष के लोग शामिल हुए थे। 24 अप्रैल को वर-वधू स्वागत समारोह संपन्न हुआ। दो दिन तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा। घर में मेहमानों की चहल-पहल थी। इसी बीच शुक्रवार देर रात पति के सोने के बाद दुल्हन प्रेमी के साथ बाइक से भाग गई।

सुबह जब दूल्हे की नींद खुली तो दुल्हन को घर में नहीं पाकर इधर-उधर खोजने लगा। कहीं कुछ अता-पता नहीं चला, तब थक हारकर उसने इसकी जानकारी अपनी ससुराल वालों को दी। ससुराल वालों ने काफी तलाश किया लेकिन, युवती का कोई पता नहीं चला। नवविवाहिता अपने गहने भी साथ ले गई। मायके और ससुराल पक्ष के लोगों के बीच मामले को लेकर वार्ता चल रही है। अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply