TMC प्रमुख ममता बनर्जी और पार्टी के दूसरे नेता दिल्ली के साउथ एवेन्यू में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. इस दौरान दिल्ली पुलिस और CRPF ने ममता बनर्जी समेत डेरेक ओ ब्रायन, डोला सेन, प्रतिमा मंडल और समीरुल इस्लाम को हिरासत में ले लिया. सभी को प्रिजन वैन में बैठाकर पुलिस स्टेशन ले जाया जा रहा है. वहीं, इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को भी दिल्ली पुलिस ने डिटेन किया है. उनके साथ संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है.

Mamata Banerjee and other TMC MPs detained by Delhi Police. https://t.co/UdnKhGC4k8
— ANI October 10, 2026
हिरासत में लिए जाने के बाद ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दिल्ली पुलिस पर सवाल उठाए. पार्टी ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को गिरफ्तार करना कब से आम बात हो गई है. TMC ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध के दौरान बातचीत करने के बजाय गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करती है.
.@DelhiPolice HOW DARE YOU?
Since when did arresting peaceful protesters become the norm in our democracy?
When peaceful dissent is met with arrests instead of dialogue, it raises serious questions about the state of our democratic values.
The MoShah duo may continue to push the limits, but no government is above accountability, and no power is permanent.
@narendramodi, REMEMBER THAT!
A dark day for democracy.
A reminder that the fight to protect it must never stop#SaveDemocracy
— All India Trinamool Congress October 10, 2026
TMC ने अपनी पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए लिखा कि ‘मोशाह की जोड़ी’ भले ही हदें पार करती रहे, लेकिन कोई भी सरकार जवाबदेही से ऊपर नहीं है और कोई भी सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती. पार्टी ने इस कार्रवाई को ‘लोकतंत्र के लिए एक काला दिन’ बताया और कहा कि लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई कभी नहीं रुकनी चाहिए.



