चीनी टेक कंपनी Xiaomi ने अपनी नई Xiaomi 18 Pro सीरीज को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है. पिछले महीने ही इस सीरीज को चीन के घरेलू मार्केट में पेश किया गया था. इस लाइनअप में कंपनी ने Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max ये दो दमदार मॉडल शामिल किए हैं. दोनों स्मार्टफोन चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में बिक्री के लिए आएंदे और इनके जल्द ही भारत में भी दस्तक देने की उम्नीद जताई जा रही है. लॉन्च से पहले इस सीरीज के दोनों फोन की कीमतों को लेकर कई जानकारियां सामने आई थीं.

Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max की कीमत

को दो स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में उतारा गया है. इसके बेस वेरिएंट की कीमत EUR 1399 रखी गई है, जबकि टॉप वेरिएंट EUR 1599 में मिलेगा. वहीं, Pro Max मॉडल तीन स्टोरेज ऑप्शन 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB में आता है.

Pro Max की शुरुआती कीमत EUR 1599 तय की गई है. इसके बाकी दो वेरिएंट्स की कीमत लगभग EUR 1799 और EUR 2099 है. ग्लोबल मार्केट में ग्राहक इन दोनों फोन्स को Black, Cosmic Blue, Velvet Red और White कलर में खरीद सकेंगे.

Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max के फीचर्स

शाओमी के इन नए फ्लैगशिप फोन के ज्यादातर फीचर्स एक जैसे हैं. में 6.4 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. दूसरी ओर, Xiaomi 18 Pro Max में 6.9 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें भी 120Hz रिफ्रेश रेट और 4000 निट्स पीक ब्राइटनेस दी गई है. खास बात यह है कि दोनों फोन्स के पिछले हिस्से में सेकेंडरी AMOLED डिस्प्ले भी मौजूद है, जो Pro में 2.7 इंच और Pro Max में 2.9 इंच का है.

परफॉर्मेंस के लिए Xiaomi 18 Pro में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर और Pro Max में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट दिया गया है. दोनों मॉडल 16GB रैम और 1TB स्टोरेज सपोर्ट के साथ आते हैं और Android 17 बेस्ड HyperOS 4 पर चलते हैं. कनेक्टिविटी के लिए इनमें डुअल 5G सिम के अलावा NFC, WiFi और Bluetooth जैसी सुविधाएं मिलती हैं.

Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max बैटरी

कैमरा और बैटरी की बात करें तो दोनों फोन्स के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. इनमें 200MP का मेन OIS कैमरा, 200MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस शामिल है. फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50MP कैमरा मिलता है. बैटरी के मोर्चे पर Pro मॉडल में 600mAh और Pro Max में 7050mAh की बैटरी दी गई है, और दोनों 100W वायर्ड व 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करते हैं. हालांकि, ग्लोबल वेरिएंट के मुकाबले चीनी मॉडल में बड़ी बैटरी दी गई है.