आज के समय में स्मार्टफोन लोगों की जरूरत बन गया है. जरूरी डॉक्यूमेंट से लेकर बैंकिंग और पर्सनल तस्वीरों तक, कई ऐसी चीजें फोन में ही मौजूद रहती हैं, जो किसी और के हाथ लग जाए तो परेशानी का कारण बन सकती है. ऐसे में हर कोई अपने फोन की सुरक्षा का ख्याल रखता है. लेकिन कभी आपने सोचा है कि अगर आपका फोन कहीं खो जाए या चोरी हो जाए, तो सबसे पहले क्या करना चाहिए, कि फोन वापस मिल जाए? अगर नहीं तो आइए आज जानते हैं, इसी सवाल का जवाब..

अगर किसी का Android फोन खो जाए या चोरी हो जाए, तो सबसे पहले उसकी लोकेशन पता करना जरूरी होता है. खास बात यह है कि Google का एक खास फीचर इस काम में सहायता कर सकता है. गूगल के इस कमाल के फीचर का नाम है Google Find Hub. इस फीचर की सहायता से आप किसी दूसरे Android फोन के साथ लैपटॉप या आईफोन के ब्राउजर से भी अपने खोए हुए फोन को खोज सकते हैं. लेकिन कैस? इसका पूरा जवाब और प्रोसेस ये रहा.
क्या है Google Find Hub और कैसे करता है काम?
Google Find Hub को पहले Android स्मार्टफोन में Find My Device के नाम से जाना जाता था. यह Google का डिवाइस ट्रैकिंग फीचर है. इस फीचर की सहायता से यूजर्स अपने खोए हुए स्मार्टफोन, ईयरबड्स और ट्रैकर टैग की लोकेशन जान सकते हैं. इसके लिए Google लाखों Android डिवाइस के नेटवर् की सहायता लेता है. ये डिवाइस आसपास मौजूद खोए हुए फोन के Bluetooth सिग्नल को पहचानकर उसकी लोकेशन की जानकारी नेटवर्क तक भेजते हैं.
Google के अनुसार, इस नेटवर्क के जरिए मिलने वाली लोकेशन की जानकारी एंडटूएंड एन्क्रिप्टेड होती है. सरल शब्दों में कहें तो इसे सिर्फ स्मार्टफोन का मालिक ही देख सकता है. कंपनी का कहना है कि गूगल भी इस जानकारी को नहीं देख सकता है.
फोन खोने से पहले कर लें ये जरूरी सेटिंग
इसके लिए जरूरी बात यह है कि Android फोन में यह फीचर तभी असरदार होगा, जब आपके फोन में पहले ही कुछ सेटिंग ऑन हों. इसके लिए फोन में Location और Bluetooth को ऑन रखना चाहिए. साथ ही Find Hub की सेटिंग में जाकर Allow device to be located का ऑप्शन ऑन कर लें.
अब यहां आपको Offline finding का ऑप्शन मिलेगा, जहां With network in busy places only या With network everywhere सेलेक्ट कर सकते हैं. फोन में PIN, पैटर्न या पासवर्ड लगाना भी जरूरी है. इसके साथ ही अपने Google अकाउंट का पासवर्ड और लॉगिन की जानकारी याद रखें. अलगअलग कंपनियों के फोन में इन सेटिंग्स के नाम थोड़े अलग हो सकते हैं.
मैप पर ऐसे देखें खोए हुए फोन की लोकेशन
फोन खोने या चोरी होने के बाद किसी दूसरे Android डिवाइस में Find Hub ऐप ओपन करें या फिर Google Find Hub की वेबसाइट पर जाएं. इसके बाद उसी अकाउंट से लॉगिन कर लें, जो खोए हुए फोन में इस्तेमाल हो रहा था. डिवाइस की लिस्ट में अपना फोन चुनते ही मैप पर उसकी आखिरी लोकेशन दिखाई देने लगेगी. यहां से Google Maps के जरिए उस जगह तक पहुंचने का रास्ता भी मिल जाएगा.
अगर फोन आसपास ही कहीं रखा है तो Play Sound ऑप्शन पर क्लिक करें. इससे फोन 5 मिनट तक पूरी आवाज में बजेगा, भले ही वह साइलेंट पर ही क्यों न हो. वहीं, 10 मीटर के दायरे में Find Nearby फीचर भी फोन तक पहुंचने में आपकी सहायता कर सकता है.
चोरी हो जाए फोन तो तुरंत करें ये काम
अगर फोन वापस मिलने की उम्मीद कम है तो Mark as lost वाला ऑप्शन सेलेक्ट करना चाहिए. इससे फोन लॉक हो जाएगा और स्क्रीन पर मैसेज के साथ फोन नंबर दिखाया जा सकता है. बिना Google पासवर्ड के भी Remote Lock फीचर की सहायता से फोन नंबर के जरिए स्क्रीन लॉक की जा सकती है.
आखिरी ऑप्शन Factory Reset का होता है. इससे फोन का पूरा डेटा हमेशा के लिए डिलीट हो जाता है. लेकिन, एक बार फोन रीसेट करने के बाद भी उसे Find Hub के जरिए ट्रैक नहीं किया जा सकेगा. इसलिए इस ऑप्शन का इस्तेमाल सोचसमझकर करना चाहिए.



