Ajab GazabIndia

30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुई पन्ना की भाजपा नेता सारिका खटीक

30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुई पन्ना की भाजपा नेता सारिका खटीक

पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना से भ्रष्टाचार का हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां पन्ना की भाजपा नेता अमानगंज नगर पंचायत की अध्यक्ष सारिका खटीक ₹30000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार की गई है। जिले में भ्रष्टाचार कितना विकराल रूप लेता जा रहा है ,उसे इस खबर से समझा जा सकता है।

रिश्वत लेते पकड़ी गई भाजपा नेता

लोकसभा चुनाव के दौरान पन्ना से आए मामले की वजह से भाजपा के चुनाव परिणाम पर असर दिख सकता है। दरअसल पन्ना की भाजपा नेता अमानगंज नगर पंचायत की अध्यक्ष सारिका खटीक ₹30000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुई है। आपको बता दें कि लिफ़्टर मशीन के 4 माह के बिल के पेमेंट के एवज़ में रिश्वत मांगी गई थी। अब लोकायुक्त पुलिस की ओर से कार्यवाही जारी है।

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply