एयर इंडिया, इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने गुरुवार को रियाद के लिए अपनी उड़ानें रद्द करने का फैसला किया. सुरक्षा हालात का हवाला देते हुए, एयरलाइंस ने 10 अक्टूबर तक इस रियाद के लिए उड़ानें रद्द कर दीं. उन्होंने कहा कि प्रभावित यात्रियों को पूरा रिफंड दिया जाएगा.

हाल ही में, ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी हवाई अड्डों के साथसाथ सैन्य और तेल ठिकानों पर हमलों की जिम्मेदारी बारबार ली है. गुरुवार की सुबह हूती विद्रोहियों ने सऊदी हवाई क्षेत्र में उड़ानें संचालित करने के संभावित नतीजों के बारे में वैश्विक एयरलाइंस को आखिरी चेतावनी जारी की और इस इलाके को अपने सैन्य अभियानों के लिए ‘टारगेट जोन’ घोषित किया.
यात्रियों को पूरा रिफंड देने की पेशकश
एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने कहा, “इलाके में बदलते हालात को देखते हुए, हमने 10 अक्टूबर तक रियाद आनेजाने वाली उड़ानें रद्द कर दी हैं.
#TravelAlert
Air India has cancelled flights to and from Riyadh until October 10.
— India in Saudi Arabia October 8, 2026
प्रभावित यात्रियों को मुफ़्त रीशेड्यूलिंग या टिकट रद्द करने पर पूरा रिफंड देने की पेशकश की जा रही है. हम हालात पर बारीकी से नजर रख रहे हैं.”
एयरपोर्ट पहुंचने से पहले एयरलाइंस से करें सपंर्क
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी राजधानी में कई धमाकों की खबरों के बाद, रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने यात्रियों को सलाह दी कि वे गुरुवार को एयरपोर्ट जाने से पहले सीधे अपनी एयरलाइंस से संपर्क करें. किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी ने ‘X’ पर किए पोस्ट में कहा, “हम यात्रियों को सलाह देते हैं कि वे एयरपोर्ट आने से पहले सीधे अपनी एयरलाइंस से संपर्क करें और अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करें.”
हमले में अब तक 3 लोगों की मौत
बुधवार को सऊदी अधिकारियों ने बताया कि हूतियों द्वारा रियाद और आभा हवाई अड्डों पर किए गए हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई. सऊदी अरब और सहयोगी यमनी बलों द्वारा विद्रोहियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर जमीनी और हवाई हमले शुरू करने के बाद से यह पहली मौतें थीं.
रियाद जा रही एयर इंडिया फ्लाइट रिटर्न
वहीं एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट समेत कई जगहों पर हूती विद्रोहियों के जबरदस्त हमलों के बाद, सुरक्षा कारणों से दिल्ली से रियाद जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट को अरब सागर के ऊपर से ही दिल्ली वापस मोड़ दिया गया. एयर इंडिया की फ्लाइट AI2243 दिल्ली से रवाना हुई थी और गुजरात के ऊपर से गुजरने के बाद अरब सागर के ऊपर दक्षिण दिशा में उड़ रही थी. इसके बाद पायलटों ने विमान को वापस मोड़ दिया और यह फिलहाल दिल्ली लौट रही है.



