न्यूडटोन्ड मिनी ड्रेस में क्रिस्टल आहूजा का लुक ग्लैमरस और अट्रैक्टिव है. स्ट्रैपी सिल्हूट के साथ ड्रेस में ग्लिटर डिटेलिंग की गई है. फिटेड कट, खुले वेवी हेयर, सटल मेकअप और स्टेटमेंट ज्वेलरी उनके लुक को एलिगेंट और पार्टीरेडी बनाते हैं.

पर्लवर्क वाले कोर्सेट टॉप और सैटिन स्कर्ट में क्रिस्टल आहूजा का ये लुक भी स्टनिंग और रिफाइन है. टॉप की स्कल्प्टेड नेकलाइन, स्कर्ट की काउल स्टाइल सॉफ्ट ड्रेपिंग और न्यूट्रल शेड इसे सोफेस्टिकेटेड बनाते हैं. हाई बन हेयर लुक में हल्का ड्रामा एड कर रहे हैं तो वहीं पर्ल ड्रॉप स्टेटमेंट इयररिंग्स और मिनिमलिस्टिक स्टेटमेंट एक्सेसरीज उनके लुक को लग्जरी फील देते हैं.

क्रिस्टल आहूजा इस लुक में बेबी डॉल लग रही हैं. उन्होंने सिल्वर और ब्लू सीक्विन से सजी बॉडीफिटेड गाउन कैरी की है. डीप नेकलाइन, फिगरहगिंग सिल्हूट और हाई स्लिट एक्ट्रेस के लुक को और भी स्टनिंग और अट्रैक्टिव बनाते हैं. ओपन वेवी हेयर, कर्व डिटेलिंग वाले ड्रामेटिक इयररिंग्स और न्यूट्रल मेकअप लुक और भी इनहैंस करते हैं.

क्रिस्टल डिसूजा का ये लुक भी पार्टी के लिए रीक्रिएट किया जा सकता है. पेस्टल ग्रीन कलर की साड़ी में वो स्टनिंग लग रही हैं. बॉटम पर एम्बेलिश्ड डिटेलिंग दी गई है तो वहीं ब्लाउज में एम्ब्रॉयडरी के साथ ही फ्रिंज भी दी गई हैं. शीर पल्लू इसमें यूनीकनेस जोड़ता है.ग्लैम मेकअप, स्टेटमेंट ईयररिंग्स और स्लीक हेयर स्टाइल उनके लुक को परफेक्ट फिनिश दे रहे हैं.

क्रिस्टल का ये लुक भी पार्टी रेडी होने के साथ ही हाई फैशन वाइब देता है दो रेड कार्पेट के लिए भी परफेक्ट है. उन्होंने बोल्ड रेड गाउन कैरी की है, जिसका फिटेड हैंगिंग सिल्हूट, लीफ मोटिफ डिटेलिंग और स्वीटहार्ट नेकलाइन लुक को स्टाइलिश बनाते हैं. स्लीक टॉप हेयर स्टाइल उनके लुक में ओल्ड सिनेमा का टच देता है तो वहीं मिनिमल जूलरी से लुक में एलिगेंस एड हुआ है.

पार्टी के लिए क्रिस्टल डिसूजा की इस ड्रेस से भी इंस्पिरेशन ली जा सकती है. उन्होंने ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस कैरी की है, जिसमें हाई स्लिट ग्लैमर एड करती है. वहीं सिल्वर क्रिस्टल वर्क, फेस मोटिफ और आउटफिट को और भी स्टाइलिश बनाते हैं. एक्ट्रेस ने वेवी हेयर, स्ट्रैपी हील्स और सटल ब्लश मेकअप से लुक को इनहैंस किया है.