Featured Image

UP Crime: उत्तर प्रदेश (UP News) के सिद्धार्थनगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां शादी की रात संदिग्ध हालात में एक नए जोड़ की मौत हो गई. जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. उनके शव आज यानी मंगलवार (22 सितंबर, 2026) को कमरे में मिला. दुल्हन अनीता चौहान (22) लाल शादी के जोड़े में जमीन पर पड़ी मिलीं, जबकि दूल्हा देशराज चौहान (24) साड़ी से बने फंदे से लटका हुआ मिला. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

बताया जा रहा है कि यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है. मंगलवार सुबह करीब 7 बजे जब दूल्हे की चाची मीनाक्षी दुल्हन को जगाने गईं तो उन्हें अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. खटखटाने पर दरवाजा खुला हुआ मिला.

कमरे के अंदर मिले दोनों के शव

जैसे ही चाची कमरे के अंदर दाखिल हुई. कमरे में दूल्हा-दुल्हन दोनों की लाश पड़ी हुई मिली. जिसके बाद चाची की चीख निकल गई. उनकी चीख सुनकर परिवार के सदस्य दौड़े-दौड़े मौके पर पहुंचे और देशराज के शव को फंदे से नीचे उतारा. बताया जा रहा है कि देशराज और अनीता की शादी 21 सितंबर को बंसी के टेकधर बाबा मंदिर में हुई थी. दोनों परिवारों ने लगभग 3 महीने पहले ही रिश्ता तय किया था और शादी मूल रूप से मई 2027 के लिए तय हुई थी और सगाई जुलाई में हुई थी. हालांकि, अनीता के अचानक दूल्हे के घर आ जाने के बाद दोनों परिवार ने शादी जल्दी करने का फैसला किया.

यह भी पढ़ें – Allahabad HC On Arya Samaj marriage: इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, आर्य समाज मंदिर का विवाह प्रमाण पत्र अकेले वैध हिंदू विवाह का प्रमाण नहीं…

शादी के बाद घर पर हुआ रिसेप्शन

शादी के बाद घर पर ही रिसेप्शन रखा गया था. जो रात करीब 11 बजे तक चला. इस पूरे मामले पर परिवार के सदस्यों का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि रिसेप्शन के दौरान दूल्हा-दुल्हन ने डीजे संगीत पर डांस भी किया था. इसके बाद दोनों सोने के लिए अपने कमरे में चले गए. अगली सुबह जब दोनों के शव मिले तो परिवार में दहशत और मातम छा गया.

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस की शुरुआती जांच से पता चलता है कि रात में जोड़े के बीच कोई विवाद हुआ होगा. इसके बाद हत्या और आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है. लेकिन पुलिस अब तक किसी पक्के नतीजे पर नहीं पहुंची है. इस पूरे मामले पर सीओ शिवेंदु सिंह का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि शादी के बाद शव मिले हैं और जल्दबाजी में कोई टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है; मौत का कारण रिपोर्ट मिलने और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा.

यह भी पढ़ें – Lucknow Crime: पत्नी का दोस्त बनकर घर में आया, फिर बना पति का भी करीबी; एक रात कर डाला घिनौना कांड