Delhi gangrape case: दिल्ली के प्रीत विहार में है. यहां 22 साल की युवती के साथ गैंगरेप की घटना ने हिलाकर रख दिया है. जिन दोस्तों के साथ युवती पार्टी करने पहुंची थी, उन्होंने ही उसके साथ दरिंदगी की. पीड़िता का आरोप है कि उसके दो सहकर्मियों ने उसके साथ गैंगरेप किया, जबकि वहां मौजूद अन्य लोगों ने उनका साथ दिया. इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं, तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं.

पीड़िता कड़कड़डूमा स्थित क्रॉस रिवर मॉल के एक कैफे में काम करती है. आरोपी भी उसी कैफे में उसके साथ काम करते थे. सभी एकदूसरे को पहले से जानते थे. सोमवार की रात युवती अपने छह सहकर्मियों के साथ पार्टी करने के लिए प्रीत विहार स्थित सल्तनत कैफे पहुंची थी. इस ग्रुप में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल थीं.

बताया जा रहा है कि सभी लोग रात में पार्टी करने के इरादे से कैफे पहुंचे थे. उस समय कैफे बंद होने का समय हो चुका था. रात करीब 11:30 बजे कैफे बंद हो गया था, लेकिन ग्रुप में शामिल एक शख्स के पास परिसर की चाबी थी. इसी चाबी से कैफे को दोबारा खोला गया और फिर अंदर पार्टी शुरू हुई.

रात 11:30 बजे से सुबह 3:30 बजे तक चली पार्टी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कैफे दोबारा खुलने के बाद सभी लोगों ने वहां शराब पी. पार्टी कई घंटे तक चली. रात का सन्नाटा था और कैफे के अंदर युवती अपने परिचित सहकर्मियों के साथ मौजूद थी. करीब सुबह 3:30 बजे सभी लोग कैफे से बाहर निकले.

इस तरह करीब चार घंटे तक पार्टी चलने के बाद ग्रुप वहां से निकला. 22 वर्षीय लड़की ने आरोप लगाया कि उसके साथ दो युवकों ने गैंगरेप किया है. पीड़िता का कहना है कि इस दौरान वहां मौजूद अन्य सहकर्मियों ने भी आरोपियों का साथ दिया.

दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार, तीन की तलाश

घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस ने गैंगरेप से संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है. इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं. वहीं, तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश में जुटी है.

जांच में पुलिस पार्टी में शामिल सभी लोगों की भूमिका का पता लगाने की कोशिश कर रही है. आरोपियों से पूछताछ के आधार पर घटना से जुड़े दूसरे पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है.

इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. युवती जिन लोगों को अपना सहकर्मी और परिचित मानती थी, उन्हीं के साथ पार्टी करने पहुंची थी. लेकिन अब उन्हीं लोगों पर गंभीर आरोप लगे हैं.फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है. जांच पूरी होने और सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि उस रात कैफे के अंदर क्याक्या हुआ था और किसकी क्या भूमिका थी. फिलहाल युवती के आरोपों की जांच जारी है.