GTA 6 में गाड़ियां सिर्फ एक मिशन से दूसरे मिशन तक जाने का जरिया नहीं हैं. गेम में आप इन्हें रिपेयर करवा सकते हैं, रजिस्टर कर सकते हैं, गैरेज में रख सकते हैं, बेच सकते हैं या जरूरत पड़ने पर छोड़ भी सकते हैं. किस वक्त क्या करना है, इसकी सही समझ आपको काफी पैसे और झंझट से बचा सकती है. चाहे आप चोरी की स्पोर्ट्स कार में पुलिस से बचकर भाग रहे हों या अपनी पसंदीदा गाड़ी को संभाल कर रखना चाहते हैं, गेम में इसके लिए कई शानदार ऑप्शन दिए गए हैं. चलिए आपको इनके बारे में विस्तार से बताते हैं.

सबसे पहले इंजन की हालत चेक करें

रिपेयरिंग पर पैसे खर्च करने से पहले गाड़ी के की स्थिति देख लें. ड्राइविंग के दौरान Dpad पर नीचे का बटन दबाएं, जिससे मिनी मैप के ऊपर व्हीकल स्टेटस डिस्प्ले खुल जाएगा. यहां हरे रंग का इंजन आइकन बताता है कि गाड़ी बिल्कुल ठीक है. नारंगी आइकन का मतलब है कि गाड़ी को थोड़ा नुकसान पहुंचा है, जबकि लाल आइकन गंभीर खराब का संकेत देता है. अगर आइकन पर लाल क्रॉस दिख रहा है तो समझ लें कि इंजन पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है.

जब यही नुकसान थोड़ा या ज्यादा गंभीर हो जाता है, तो तुरंत किसी Pay ‘n’ Spray या Mod Shop पर जाएं. दोनों जगहों पर तय फीस देकर रिपेयरिंग कराई जा सकती है. इसके बाद से जैसे ही आप लॉट में गाड़ी ले जाएंगे, रिपेयर का ऑप्शन सामने आ जाएगा. नजदीकी शॉप खोजने के लिए GTA 6 Index के Vehicles टैब की मदद लें. पेट्रोल पंप पर भी मामूली मरम्मत हो जाती है, लेकिन वहां गंभीर खराबी ठीक नहीं होती. इसके अलावा, ये सामान्य रिपेयर शॉप के मुकाबले ज्यादा पैसे भी वसूलते हैं, इसलिए इन्हें सिर्फ इमरजेंसी स्टॉप के तौर पर ही इस्तेमाल करें.

चोरी की और गैरेज में खड़ी गाड़ियां बेचना

Pay ‘n’ Spray सिर्फ रिपेयरिंग के ही काम नहीं आता, बल्कि यहां आप गाड़ियां बेच भी सकते हैं जिनमें सड़क पर दूसरे ड्राइवरों से छीनी गई सामान्य कारें भी शामिल हैं. अगर आप अपने गैरेज में खड़ी कोई गाड़ी बेचना चाहते हैं, तो Pay ‘n’ Spray पर जाएं और R1/RB दबाकर Stored Vehicles टैब खोलें. यहां से आप एक साथ कई गाड़ियां बेच सकते हैं.

हालांकि, महंगी और एग्जॉटिक कारों के लिए किसी खास व्हीकल फेंस से बेहतर कीमत मिल सकती है.व्हीकल फेंस की जानकारी मैप इंडेक्स के Robberies सेक्शन में मिलती है. वे अच्छी कंडीशन वाली कारों के ज्यादा दाम देते हैं, लेकिन हर चोरी की गाड़ी नहीं बिकती. गाड़ी में लगा ट्रैकर कोई नहीं स्टैंडर्ड या एडवांस यह तय करता है कि खरीदार उसे लेगा या नहीं.किसी भी कार को चुराने से पहले WAiNK ऐप से उसे स्कैन कर लें. इससे पता चल जाता है कि गाड़ी में कोई सिक्योरिटी सिस्टम या ट्रैकर लगा है या नहीं, जिससे आप ऐसी गाड़ी चुराने से बच जाएंगे जिसे बेचना मुश्किल हो.

पर्सनल व्हीकल का रजिस्ट्रेशन

वह गाड़ी होती है जो कानूनी तौर पर जेसन या लूसिया के नाम रजिस्टर हो. किसी कार या बाइक को रजिस्टर करवाना महंगा पड़ सकता है, खासकर लग्जरी मॉडल्स के लिए, लेकिन इसके फायदे भी बड़े हैं.

अगर आपकी पर्सनल गाड़ी खो जाए या तबाह हो जाए, तो ScooterBros ऐप के जरिए उसे वापस पाया जा सकता है. साथ ही, GTA 6 Index के Personal टैब में मैप पर इसकी लोकेशन भी दिखती रहती है.आप गाड़ी की डिक्की से अपने हथियार मैनेज कर सकते हैं, पुलिस से बचने के लिए कपड़े बदल सकते हैं और स्टैश बैग या शिकार का सामान रख सकते हैं. Pay ‘n’ Spray और कुछ अनलॉक कॉन्टैक्ट्स फीस लेकर बिना मालिकाना हक वाली गाड़ी को रजिस्टर कर देते हैं, हालांकि स्टैंडर्ड या एडवांस ट्रैकर वाली गाड़ियों को रजिस्टर करने के लिए आपको कहानी में थोड़ा आगे बढ़ना होगा.