सरकार ने गाड़ियों के पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल यानी PUC सर्टिफिकेट की वैधता के नियमों में बदलाव किया है. इस नए नियम से नई BSVI गाड़ियों वालों को अब बारबार प्रदूषण जांच कराने से राहत मिलेगी, जबकि पुरानी गाड़ियों के लिए कम वैधता का नियम जारी रहेगा.

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 13 नवंबर को जो नया नियम जारी किया है, उसके मुताबिक छह साल तक पुरानी BSVI प्राइवेट गाड़ियों को अब हर तीन साल में सिर्फ एक बार PUC सर्टिफिकेट बनवाना होगा. वहीं, जो प्राइवेट गाड़ियां छह साल से ज्यादा लेकिन 10 साल तक पुरानी हैं, उनका सर्टिफिकेट हर साल रिन्यू कराना होगा. अगर आपकी प्राइवेट BSVI गाड़ी 10 साल से ज्यादा पुरानी हो चुकी है, तो आपको पहले की तरह हर छह महीने में PUC सर्टिफिकेट रिन्यू कराना पड़ेगा.

कमर्शियल यानी ट्रांसपोर्ट गाड़ियों को भी राहत

नए नियम में को भी राहत दी गई है. छह साल तक पुरानी ट्रांसपोर्ट गाड़ियों को अब दो साल में एक बार रिन्यूअल कराना होगा, जबकि छह से 10 साल पुरानी कमर्शियल गाड़ियों के लिए हर साल रिन्यूअल जरूरी है. 10 साल से ज्यादा पुरानी ट्रांसपोर्ट गाड़ियों के लिए हर छह महीने में PUC रिन्यू कराने का नियम पहले जैसा ही रहेगा.

Government amends rules for vehicle Pollution Under Control certificates. https://t.co/xYX4sMab7g

— Press Trust of India November 19, 2026

केंद्रीय मोटर वाहन नियम 2026

पुरानी गाड़ियों की बात करें, तो मानक वाली गाड़ियों का PUC सर्टिफिकेट तीन महीने के लिए वैध होगा. वहीं, BSIV मानक वाली गाड़ियों के लिए यह अवधि छह महीने तय की गई है. ये सभी बदलाव मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत ‘केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 2026’ के जरिए जारी किए गए हैं. सरकारी गजट में छपते ही ये नियम लागू हो गए हैं.

PUC सर्टिफिकेट नए नियम

नए नियमों में रिन्यू किए गए सर्टिफिकेट के शुरू होने की तारीख भी साफ बताई गई है. अगर आप सर्टिफिकेट खत्म होने से 10 दिन पहले रिन्यू कराते हैं, तो नया सर्टिफिकेट पुराने सर्टिफिकेट की खत्म होने वाली तारीख से ही माना जाएगा. इसके अलावा, अगर तारीख निकलने के बाद रिन्यू कराते हैं, तो नया सर्टिफिकेट रिन्यू कराने की तारीख से लागू होगा. जिन गाड़ियों का PUC सर्टिफिकेट नए नियम लागू होने से पहले बना था, उन पर बढ़ी हुई वैधता का फायदा तब मिलेगा जब नियम लागू होने के बाद पहली बार उसे रिन्यू कराया जाएगा.