Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश ने छात्रों की डाइट मनी में बढ़ोतरी की है. अब स्कूली प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्रों को हर महीने खानपान के लिए रोजाना 250 रुपये दिए जाएंगे. इस तरह से उनको महीने के 7500 मिलेंगे. राज्य सरकार ने डाइट मनी में बढ़ोतरी करते हुए अब सभी आय़ु वर्ग के छात्रों के लिए एक समान दर निर्धारित की है.

इससे सबसे ज्यादा राहत स्कूल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले अंडर19 के छात्रों को मिलेगी. अब तक उनको रोजाना 120 रूपये डाइट मनी दी जाती थी. अब उनको उनकी डाइट मनी 130 रुपये बढ़ी हुई मिलेगी. नई डाइट मनी जिला और राज्य स्तर के खेल प्रतियोगियाओं में भाग लेने वाले छात्रों के साथसाथ अंडर 14 और 19 के उन छात्रों को भी मिलेगी, जो खेल प्रतियोगिताओं के साथसाथ स्वीकृत प्रशीक्षण शिविरों में भी भाग लेते हैं.
स्कूली शिक्षा निदेशक जारी किए आदेश
स्कूली शिक्षा निदेशक आशीष कोहली की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं. नई व्यवस्था से पहले स्कूली प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले अंडर 14 छात्रों को तो 250 रुपये मिलते थे, लेकिन अंडर 19 छात्रों को 120 रुपये ही मिलते थे. इस तरह कम उम्र और उनसे अधिक उम्र के छात्रों की डाइट मनी में 130 रुपये का फर्क था. अब सरकार ने इस फर्क को समाप्त कर दिया है.
छात्रों को होती है पर्याप्त पोषण की जरूरत
अब प्रतियोगियताओं में भाग लेने वाले अंडर 14 और 19 के छात्रों के 250 रुपये रोजाना की डाइट मनी तय की गई है. डाइट मनी में ये बदलाव मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुरूप किया गया है. खेल प्रतियोगिताओं और प्रशिक्षण शिविरों में छात्र अभ्यास करते हैं. ऐसे में छात्रों के शरीर की ऊर्जा को बनाए रखने के पर्याप्त पोषण की जरूरत होती है.
दूध, फल, दालें और अन्य पौष्टिक चीजें खेल प्रतियोगिताओं और प्रशिक्षण शिविरों में भाग लेने वाले छात्रों के आहार का महत्वपूर्ण भाग है. स्कूल की प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्रों का डाइट मनी बढ़ाना एक अच्छा कदम है.



