Rohit Sharma: भारत और अफगानिस्तान के बीच कल 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच खेला गया. अफगानिस्तान की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी के शतक की बदौलत अफगानिस्तान की टीम ने 218 रन बनाए.

इसके जवाब में भारतीय टीम ने यशस्वी जायसवाल के 110 और रोहित शर्मा के 79 रनों की बदौलत मैच को अपने नाम किया. रोहित शर्मा का बल्ला इस सीरीज के पहले 2 मैचों में नही चला था, ऐसे में उन्हें टीम इंडिया से बाहर करने की बात हो रही थी. हालांकि अब उनके 79 रनों की पारी खेलने के बाद शुभमन गिल ने उनके वनडे भविष्य पर बात की है.
Rohit Sharma के फॉर्म वापसी पर बोले कप्तान शुभमन गिल
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला पिछले 2 मैचों से खामोश था, लेकिन अब उनके फॉर्म वापसी से शुभमन गिल का सिरदर्द बढ़ गया है. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने रोहित शर्मा के भविष्य पर बात की है, मौजूदा समय में वो टीम इंडिया के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं. शुभमन गिल ने उनके फॉर्म पर कहा कि
“यह कप्तान के लिए एक अच्छा सिरदर्द है कि सभी खिलाड़ी फॉर्म में हैं. इंग्लैंड दौरे पर क्या होगा, अभी तो नहीं बता सकते हैं. जब टीम का ऐलान हो जाएगा, उसके बाद ही बेस्ट प्लेइंग इलेवन चुनी जाएगी. हमें हर एक खिलाड़ी को देखना होगा और तभी कुछ तय कर सकेंगे.”
यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने मचाया धमाल
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने पहले वनडे में 16 तो दूसरे वनडे में 48 रनों की पारी खेली थी, लेकिन तीसरे वनडे में इस खिलाड़ी ने तूफानी पारी खेली, उन्होंने 79 रन बनाए, इस दौरान रोहित शर्मा के बल्ले से 9 चौके और 3 छक्के निकले. वहीं अगर यशस्वी जायसवाल की बात करें तो उन्होंने 110 रन बनाए, यशस्वी ने 14 चौके और 3 छक्के जड़े.
रोहित शर्मा और विराट कोहली हर हाल में 2027 वर्ल्ड कप खेलकर ही टीम इंडिया से विदाई लेना चाहेंगे. उसके बाद जायसवाल स्थायी रूप से वनडे टीम का हिस्सा बनते नजर आ सकते हैं.



