Harry Brook: भारत और इंग्लैंड के बीच कल रात 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कार्डिफ में खेला गया, जहां इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत के बाद काफी खराब खेल दिखाया और 44 ओवरों में सिर्फ 233 रनों पर आलआउट हो गई.

इंग्लैंड की टीम ने इस लक्ष्य को आसानी से जो रूट के 99 रनों की नाबाद पारी की बदौलत हासिल कर लिया. भारत की हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने भारत का मजाक बनाया है और क्या कुछ कहा है आइए जानते हैं.
सीरीज बराबर करने के बाद गरजे Harry Brook
इंग्लैंड की टीम इस मैच से पहले सीरीज में 01 से पीछे थी और उनके लिए ये मैच करो या मरो वाला मुकाबला था, लेकिन इंग्लैंड के गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी की वजह से भारत को इस मुकाबले में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा, जिस पर हैरी ब्रूक ने सीरीज बराबरी के बार में बात करते हुए कहा कि
“बहुत ज़्यादा. हाँ, हम अभी भी सीरीज़ में बने हुए हैं, इसलिए रविवार का इंतज़ार है.”
भारतीय टीम एक समय जब श्रेयस अय्यर और विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे, तो ऐसा लग रहा था कि 300 रनों के आंकड़े को छूने में सफल रहेगी, लेकिन ऐसा नही हो सका और टीम पुरे 50 ओवर तक नही खेल सकी. भारतीय टीम ने 14 ओवरों में सिर्फ 60 रन बनाकर अपने 7 विकेट गंवा दिए, जिस पर हैरी ब्रूक ने कहा कि
“मुझे लगता है कि यह शानदार कोशिश थी. 30 ओवर के बाद उनका स्कोर 3 विकेट पर 180 रन था और लग रहा था कि वे बड़ा स्कोर बनाएंगे. कुछ समय ऐसा भी था जब सैम और जैक्स एक साथ बॉलिंग कर रहे थे. मुझे लगा कि उन्होंने दोनों छोर से बहुत अच्छी बॉलिंग की और फिर आखिर में 60 रन देकर उनके 7 विकेट लेना कमाल की बात थी.”
हैरी ब्रूक ने भारत और इंग्लैंड की रणनीति पर भी बात की, इंग्लैंड की टीम जहां एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज के साथ उतरी वहीं भारतीय टीम ने 2 स्पिनर रखे, जिसको लेकर हैरी ब्रूक ने कहा कि
“यह पहले से ही हालात को देखते हुए तय किया गया था. इसी आधार पर हम XI चुन रहे थे और किसी दूसरे दिन, हमें शायद एक और स्पिनर को लाना पड़ सकता है, लेकिन आज हमें लगा कि अतिरिक्त तेज़ गेंदबाज़ सही विकल्प है.”
सीनियर्स खिलाड़ियों को लेकर हैरी ब्रूक ने कही ये बात
जो रूट ने इस मैच में नाबाद 99 रन की पारी खेली और गस एटकिंसन की वजह से अपना शतक बनाने से चूक गए, जिसके बारे में बात करते हुए हैरी ब्रूक ने कहा कि
“वह एक शानदार खिलाड़ी हैं. आप ड्रेसिंग रूम में भी उनसे बहुत कुछ सीख सकते हैं. उनके साथ रहना बहुत अच्छा लगता है और जब हमें उनकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत होती है, तो वह हमेशा अच्छा खेलते हैं.”
युवा खिलाड़ी रूट की बैटिंग की गति से क्या सीख सकते हैं, इस पर उन्होंने टीम इंडिया पर तंज कसा. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट जहां अपने सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा पर दबाव बना रहे हैं और उन्हें संन्यास लेने के लिए फ़ोर्स कर रहे हैं, वहीं इंग्लैंड अपने अनुभवी खिलाड़ी जोस बटलर और जो रूट को बैक कर रहा है. हैरी ब्रूक ने कहा कि
“बिल्कुल, हाँ. वह कई सालों से दुनिया में स्ट्राइक रोटेट करने वाले सबसे अच्छे खिलाड़ियों में से एक रहे हैं. मुझे कुछ साल पहले खेली गई उनकी एक पारी याद है, जिसमें मुझे लगता है कि उन्होंने सिर्फ़ तीन चौके लगाए थे और 100 रन बनाए थे, जो कमाल की बात है. वह स्ट्राइक रोटेट करने में माहिर हैं और ODI क्रिकेट में यह एक अहम हिस्सा है.”
हैरी ब्रूक ने भारत को दी खुली चुनौती
हैरी ब्रूक ने भारत को तीसरे वनडे से पहले खुली चुनौती देते हुए कहा कि
“हम बस हर दिन को वैसे ही लेते हैं जैसा वह आता है. अगर हमें क्वालिफ़ाई करना है, तो हम करेंगे. लेकिन अभी हम रविवार पर ध्यान दे रहे हैं और देखेंगे कि वहाँ हालात कैसे हैं और उन्हें हराने की कोशिश करेंगे.”



