श्रीराम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में सोमवार को जहां चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे को मंजूर कर लिया गया. वहीं ट्रस्ट की तरफ से एक बड़ा दावा भी किया गया. ट्रस्ट ने कहा कि राम मंदिर को दान में मिली 2800 सामग्रियां बिल्कुल सुरक्षित हैं. जिनमें कागभुशंडी, राम चरित मानस और पादुकाएं शामिल हैं. ट्रस्ट की बैठक के बाद, कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने बताया कि दान में मिली सभी सामग्रियां का पूरा रिकॉर्ड और रजिस्टर रखा जाता है. दान में मिली सभी सामग्रियां पूरी तरह से सुरक्षित हैं.

गोविंदानंद गिरि ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया और जनता से भावुक अपील की. ​​उन्होंने बताया कि मीडिया में कई तरह की अफवाहें फैल रही थीं और लोग दावा कर रहे थे कि कुछ सामग्रियां गायब हो गई हैं; लेकिन उन्होंने सबको भरोसा दिलाया कि सब कुछ सुरक्षित है. उन्होंने जोर देकर कहा कि भले ही मीडिया में बहुत कुछ कहा जा रहा हो, लेकिन जनता को असली सच्चाई पता होनी चाहिए.

रजिस्टर दिखाकर किया दावा

इस दौरान गोविंदानंद गिरि ने अब तक मिली बेशकीमती सामग्रियां गायब का ब्यौरा वाला रजिस्टर दिखाया. उन्होंने बताया कि उनके पास 2,800 सामग्रियां का रिकॉर्ड है और वे सभी सुरक्षित हैं. गिरि ने कहा कि उनके भविष्य के कामों पर कोई उंगली नहीं उठा पाएगा और उन्होंने प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए ट्रस्ट की प्रतिबद्धता दोहराई.

राजनीतिक पार्टियों पर भी निशाना साधा

उन्होंने आरोप लगाने वाली राजनीतिक पार्टियों पर भी निशाना साधा और कहा कि जिन लोगों ने पहले अदालत में भगवान राम के अस्तित्व पर ही सवाल उठाए थे, वे अब तरहतरह के दावे कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सभी दुखी हैं, उन्होंने कहा राम मंदिर से चंदा की चोरी की घटना से हमें बहुत दुख और गहरी पीड़ा हुई है. चोरी कितनी बड़ी या छोटी थी, यह मायने नहीं रखता; असल बात यह है कि ऐसी घटना हुई ही क्यों, और यही बात बहुत दुखद है. हम इस घटना से बहुत आहत हैं.

ट्रस्ट की बैठक अब 22 जुलाई को होगी

चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे के बाद, ट्रस्ट में तीन ट्रस्टी पद खाली हो गए हैं. इन पदों पर नियुक्ति के लिए ट्रस्ट की बैठक 22 जुलाई को बुलाई गई है. इस बीच, खाली पदों के लिए सही उम्मीदवारों को चुनने की जिम्मेदारी कृष्ण मोहन को सौंपी गई है. इन नामों को 22 जुलाई की बैठक में अंतिम मंजूरी मिलेगी. इसके अलावा, SIT की अंतिम रिपोर्ट पर भी चर्चा होने की संभावना है.