Aaj Ka Mausam: दिल्लीएनसीआर समेत देशभर के कई राज्यों में मौसम मॉनसून के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. कई हिस्सों में इन दिनों मूसलाधार बरसात देखने को मिल रही है. आज भी मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है. झारखंड के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब धीरेधीरे पश्चिमउत्तरपश्चिम दिशा में बढ़ रहा है. इसके प्रभाव से उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत, पूर्वोत्तर और दक्षिणी के राज्यों में बारिश को दौर तेज हो सकता है.

दिल्ली में आज हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है. दिल्ली में आज अधिकतम 33 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. अगस्त के बचे हुए दिन यानी 31 तारीख तक दिल्ली में हल्की बारिश और बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अब मॉनसून कमजोर पड़ रहा है. राज्य में अगले 15 दिन भारी बारिश की संभावना कम है.

यूपीबिहार में अलर्ट

यूपी में मानसून की सक्रियता अभी बनी रहेगी. मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के तराई, बुंदेलखंड समेत कुल 29 जिलों में भारी बारिश हो सकती है. इसको देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है. आज बिहार के पूर्णिया, जहानाबाद, दरभंगा, भागलपुर, वैशाली, लखीसराय, मधुबनी, किशनगंज, बेगूसराय, सिवान और बक्सर में बारिश के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. झारखंड में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं.

मध्य और पश्चिम भारत में भारी बारिश

राजस्थान में अभी मॉनसून कमजोर होता नहीं दिख रहा. आज राज्य के कई जिलों में बारिश के साथ तूफान की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. मध्य प्रदेश के कई जिलों में आज भारी बारिश की चतावनी जारी की गई है. छतरपुर, दतिया, ग्वालियर, निवाड़ी, पन्ना, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली और टीकमगढ़ में बारिश का प्रभाव अधिक दिख सकता है. छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का अलर्ट है. कोंकण और गोवा में 31 अगस्त तक व्यापक बारिश का अनुमान है. मध्य महाराष्ट्र में आज भारी बारिश हो सकती है. विदर्भ में 28 अग्सत तक कई जगहों पर बारिश हो सकती है. गुजरात और सौराष्ट्रकच्छ में भी 31 अगस्त तक अलगअलग जगहों पर बादल बरस सकते हैं.

पूर्वी भारत में भी बारिश का सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है. उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 28 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है. ओडिशा में कल और फिर 28 से 30 अगस्त तक बारिश का असर बढ़ सकता है. अरुणाचल प्रदेश में आज भारी बारिश हो सकती है. असम और मेघालय में 28 से 31 अगस्त के दौरान बारिश बढ़ सकती है. नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में इस महीने के बचे हुए सभी दिनों में बारिश की संभावना है.

दक्षिण भारत में भी मौसम सक्रिय है. केरल में आज भारी बारिश हो सकती है. तटीय कर्नाटक में 31 अगस्त तक व्यापक बारिश की संभावना है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में आज गरजचमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं.

पहाड़ी इलाकों में येलो अलर्ट

उत्तराखंड में बागेश्वर, चंपावत, देहरादून, पिथौरागढ़, ऋषिकेश, हरिद्वार और टिहरी गढ़वाल में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से जारी की गई है. हिमाचल प्रदेश में सोलन, कांगड़ा, ऊना, लाहौलस्पीति, मंडी, कुल्लू और बिलासपुर समेत कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है. जम्मूकश्मीर के उधमपुर, कुलगाम, अनंतनाग, जम्मू, मुजफ्फराबाद, रामबन, किश्तवार, बारामूला और राजौरी में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.