आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI बनाने वाली दिग्गज कंपनी एंथ्रोपिक ने कमाल कर दिया है. एंथ्रोपिक ने शेयर मार्केट में कदम रखते हुए इतिहास बना दिया है. कंपनी के IPO ने इसके ऑफिस में काम करने वाले लगभग 5,100 कर्मचारियों को रातोंरात करोड़पति बना दिया है. एक रिपोर्ट के अनुसार, ऑफिस का करीब 96 फीसदी स्टाफ अब मिलियनेयर बन गया है और 600 लोगों के पास 10 करोड़ डॉलर यानी लगभग 830 करोड़ रुपये से भी ज्यादा के शेयर हैं. कंपनी की कुल वैल्यू अब 1.5 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गई है.

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार प्राइवेट शेयर मार्केटप्लेस हिल डॉट कॉम के डेटा से पता चलता है कि कंपनी के करीब 5,100 कर्मचारियों के पास मौजूद शेयरों की कीमत 10 लाख डॉलर यानी करीब 8.4 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है. इनमें से करीब 600 कर्मचारी ऐसे हैं, जिनकी शेयर होल्डिंग की कीमत 100 मिलियन डॉलर यानी करीब 830 करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकती है. यह अनुमान निजी शेयरों के कारोबार से जुड़ी कंपनी Hill.com ने लगाया है. CNN की रिपोर्ट में भी इन डेटा की बात कही गई है.

5,100 कर्मचारियों के पास 1 मिलियन डॉलर से ज्यादा की संपत्ति

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर 2026 तक Anthropic में लगभग 5,300 कर्मचारी काम कर रहे थे. इनमें से करीब 96 फीसदी कर्मचारियों के पास कंपनी के ऐसे शेयर हैं, जिनकी कीमत 1 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा हो सकती है. वहीं लगभग 2,800 कर्मचारियों की शेयर होल्डिंग का वैल्यू 10 मिलियन डॉलर से ज्यादा बताई गई है.

ने अपने IPO में एक शेयर की कीमत 83 डॉलर तय की थी. यह कंपनी की शुरुआती तय कीमत 70 से 78 डॉलर की रेंज से भी ज्यादा थी. इस IPO के माध्यम से कंपनी ने 81.3 अरब डॉलर जुटा लिए. गुरुवार को Nasdaq पर शेयरों की शुरुआत 111.50 डॉलर से हुई, लेकिन शान होने तक इसकी कीमत कम हो कर 97.17 डॉलर पहुंच गई. ऑफर प्राइस के मुताबिक कंपनी का वैल्यूऐशन लगभग 1.5 ट्रिलियन डॉलर बताया गया है.

कैसे करोड़पति बन गए कंपनी के कर्मचारी?

कर्मचारियों की इस कमाई के पीछे कंपनी की स्टॉक बेस्ड कंपनसेशन पॉलिसी की खास भूमिका है. Anthropic ने अच्छे टैलेंट को कंपनी से जोड़ने और उन्हें लंबे समय तक बनाए रखने के लिए सैलरी के साथ शेयर देने का तरीका अपनाया.

साल 2021 में शुरू हुई इस कंपनी में 2024 के आखिरी तक लगभग 940 कर्मचारी थे. सितंबर 2026 तक यह संख्या बढ़कर 5,300 के करीब पहुंची है. कंपनी के शुरुआती कर्मचारियों को उस समय शेयर मिले थे, लेकिन उस समय इसका वैल्यूऐशन काफी कम था. ऐसे में IPO के बाद उनकी हिस्सेदारी की कीमत में काफी उछाल आया है.

दिलचस्प बात यह है कि कंपनी ने कर्मचारियों को शेयर बेचने के लिए नार्मल IPO लॉकइन नियमों में भी कुछ छूट दे दी है. गैर संस्थापक कर्मचारी और कुछ दूसरे पात्र लोग पहले दिन से अपनी हिस्सेदारी के 10 फीसदी शेयर बेच सकते हैं. वित्त वर्ष 2026 के नतीजों के बाद 35 फीसदी अतिरिक्त हिस्सेदारी बेचने का ऑप्शन भी मिल सकता है.

सैन फ्रांसिस्को के घरों पर भी पड़ सकता है असर

इस IPO का असर अब रियल एस्टेट मार्केट पर देखने को मिल सकता है. CNBC की रिपोर्ट के अनुसार Redfin के एनालिसिस में दावा किया गया है कि Anthropic के मौजूदा और पूर्व कर्मचारियों की कुल संपत्ति से सैन फ्रांसिस्को के लगभग 9 फीसदी घर खरीदे जा सकते हैं.

वहीं कंपनी के कर्मचारी अपने शेयरों को गिरवी रखकर लोन भी ले सकते हैं. इससे घर खरीदने की उनकी क्षमता और भी बढ़ सकती है. साथ ही Anthropic ने कर्मचारियों को अपनी शेयर होल्डिंग का एक हिस्सा सामाजिक कार्यों के लिए दान करने का ऑप्शन भी दिया है. कंपनी के सातों को फाउंडर ने अपनी संपत्ति का 80 फीसदी हिस्सा परोपकारी कार्यों में लगाने का संकल्प लिया है.