दुनिया के सबसे बड़ी वीडियो गेम में शामिल GTA 6 का 13 साल लंबा इंतजार गुरुवार 19 नवंबर को पूरा हो गया. सालों के इंतजार के बाद भारत समेत दुनियाभर के दूसरे देश में GTA 6 लॉन्च हो गया है. इस गेम की दीवानगी दुनियाभर में देखने को मिल रही है. बहुत से लोग ऑफिस से छुट्टी लेकर गेम खले रहे हैं. जिस GTA 6 की दीवानगी दुनियाभर में है, उसे बनाने में भारत के लोगों का भी नाम शामिल है.

जब भी भारत के टेक सेक्टर की बात होती है तो सबसे पहले बेंगलुरू का नाम आता है. टेक सेक्टर के साथ ही अब यही शहर की पहचान गेमिंग की दुनिया में भी हो रही है. GTA 6 के पीछे भी बेंगलुरु के डेवलपर्स की खास भूमिका है. खास बात यह है कि इस गेम को तैयार करने में भारत के 1600 से ज्यादा डेवलपर्स भी शामिल हैं.
इसकी जानकारी भारत के संसद सदस्य तेजस्वी सूर्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए दी. सूर्या के अनुसार, रॉकस्टार इंडिया के बेंगलुरू स्टूडियो में काम करने वाली टीम ने GTA 6 के कई अहम हिस्सों को तैयार करने में भूमिका निभाई है. इसमें गेम की खुली दुनिया, अलगअलग लोकेशन और कई तरह के डिजिटल एसेट भी शामिल हैं. गेम में दिखने वाली काल्पनिक जगह Vice Beach को तैयार करने में भी इस टीम का योगदान शामिल है.
GTA 6, one of the most awaited game in the world, has a Bengaluru connection.
A significant part of its development has been done by Rockstar India, in this city, by over 1,600 developers
What’s even more interesting is the story behind it. In 1995, Rajesh Rao started Dhruva Interactive in Bengaluru with just one computer. It went on to become India’s first game development studio being acquired by Rockstar Games in 2019.
We all know Bengaluru for its IT industry, but it’s exciting to discover the many facets of our ecosystem.
#GTA6
@RockstarGames— Tejasvi Surya November 18, 2026
एक कंप्यूटर से शुरू हुआ था सफर
बेंगलुरु की इस कामयाबी के पीछे लंबी कहानी है. इसकी शुरुआत साल 1995 में हुई थी, जब बिजनेसमैन राजेव राव ने सिर्फ एक कंप्यूटर के साथ नाम की कंपनी की शुरुआत की थी. उस समय भारत में वीडियो गेम बनाने का काम आज की तरह उतना फेमस नहीं था. इसके बाद भी कंपनी ने धीरेधीरे अपनी पहचान बनाई और देश की शुरुआती गेम डेवलपमेंट कंपनियों में शामिल हो गई.
साल 2019 में Rockstar Games ने Dhruva Interactive का अधिग्रहण कर लिया. इसके बाद भारतीय टीम को दुनिया के बड़े गेमिंग प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिला. बेंगलुरु की टीम इससे पहले GTA V और Red Dead Redemption 2 जैसे दुनियाभर में फेमस गेम्स में भी अपना योगदान दे चुकी है.
गेमिंग में सिर्फ कोडिंग करने वाले नहीं चाहिए
ज्यादातर लोगों को लगता है कि वीडियो गेम बनाने के लिए सिर्फ प्रोग्रामिंग की जानकारी होना जरूरी होता है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. एक बड़े गेम को तैयार करने में कई तरह के एक्सपर्ट्स की जरूरत होती है. इसमें गेम डिजाइन, ग्राफिक्स, एनिमेशन, डिजिटल दुनिया बनाने, टेस्टिंग और प्रोडक्शन से जुड़े लोग भी शामिल होते हैं.
यही कारण है कि गेमिंग इंडस्ट्री में कंप्यूटर साइंस के साथ ही आर्ट, डिजाइन और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े युवाओं के लिए भी खूब मौके होते हैं. इसके लिए अलगअलग पदों के हिसाब से स्किल और काम का पोर्टफोलियो तैयार करना जरूरी होता है.
युवाओं के लिए खुल रहे नए रास्ते
GTA 6 में भारतीय डेवलपर्स की भूमिका यह बताती है कि देश का टैलेंट अब सिर्फ सॉफ्टवेयर और आईटी सर्विस तक ही सीमित नहीं है. भारतीय युवा दुनिया के बड़े गेमिंग प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन रहे हैं. आने वाले समय में गेम डेवलपमेंट भी युवाओं के लिए करियर का एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है.


