महिंद्रा की इलेक्ट्रिक SUV XEV 9S ने सेफ्टी के मामले में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इसे भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम के क्रैश टेस्ट में 5स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. खास बात यह है कि यह भारत की पहली 7सीटर इलेक्ट्रिक SUV है, जिसे Bharat NCAP से 5स्टार रेटिंग मिली है.

इतना ही नहीं, अब तक टेस्ट की गई सभी 7सीटर कारों में इसने सबसे ज्यादा स्कोर हासिल किया है. इस तरह इलेक्ट्रिक और पेट्रोलडीजल दोनों तरह की 7सीटर कारों को पीछे छोड़ते हुए XEV 9S ने सेफ्टी के मामले में अपनी मजबूत जगह बनाई है.
सेफ्टी में मिले इतने नंबर
Bharat NCAP के क्रैश टेस्ट में महिंद्रा XEV 9S ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 32 में से 31.15 अंक हासिल किए. वहीं, चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के मामले में इसे 49 में से 45 अंक मिले हैं. दोनों कैटेगरी को मिलाकर इसका कुल स्कोर 76.15 अंक रहा. 7सीटर कारों की बात करें तो इस लिस्ट में महिंद्रा XEV 9S के बाद कंपनी की ही XUV 7XO दूसरे नंबर पर है. इसे कुल 75.73 अंक मिले हैं. यानी XEV 9S ने इससे 0.42 अंक ज्यादा हासिल किए हैं. इसके बाद टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस को 75.47 अंक, मारुति इनविक्टो को 75.43 अंक और टाटा सफारी को 74.62 अंक मिले हैं.
सभी टेस्ट की गई कारों की जॉइंट रैंकिंग में XEV 9S छठे स्थान पर है. इस लिस्ट में महिंद्रा XEV 9e और टाटा हैरियर EV 7777 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं. वहीं, महिंद्रा BE 6 को 76.97 अंक, किआ सेल्टोस को 76.70 अंक और टाटा पंच EV को 76.46 अंक मिले हैं.
तीसरी महिंद्रा इलेक्ट्रिक SUV को मिली 5स्टार रेटिंग
XEV 9S महिंद्रा के INGLO प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई तीसरी इलेक्ट्रिक SUV है, जिसे Bharat NCAP से 5स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. इससे पहले इसी प्लेटफॉर्म पर बनी महिंद्रा XEV 9e और BE 6 भी यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं. महिंद्रा ने नवंबर 2025 में XEV 9S को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था. इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 19.95 लाख रुपए रखी गई थी. यह इलेक्ट्रिक SUV 59 kWh, 70 kWh और 79 kWh के तीन बैटरी पैक विकल्पों में आती है.
कितने एयरबैग और सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं?
महिंद्रा XEV 9S में वेरिएंट के हिसाब से अलगअलग सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. Pack One Above और Pack Two Above में 6 एयरबैग मिलते हैं. वहीं, Pack Three और Pack Three Above में ड्राइवर के लिए नी एयरबैग भी दिया गया है. इससे एयरबैग की संख्या बढ़कर 7 हो जाती है. इसके टॉप वेरिएंट में Level 2+ ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम भी मिलता है. इसमें 5 रडार और एक फ्रंट कैमरा दिया गया है. Pack Three Above वेरिएंट में Eyedentity ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम और Secure360 फीचर भी मिलता है. इसकी मदद से कार की लाइव निगरानी और रिकॉर्डिंग की जा सकती है.



