भारत में लंबे समय से यह माना जाता है कि डीजल इंजन वाली गाड़ियां पेट्रोल कारों के मुकाबले ज्यादा माइलेज देती हैं. यही वजह है कि भारतीय ग्राहक सालों से डीजल कारों को पसंद करते आए हैं. लेकिन अब हाइब्रिड टेक्नोलॉजी ने इस सोच को बदलना शुरू कर दिया है. बाजार में ऐसी कई SUV मौजूद हैं, जो माइलेज के मामले में डीजल गाड़ियों को कड़ी टक्कर दे रही हैं.

ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड SUVs में मारुति सुजुकी विक्टोरिस, ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, रेनो डस्टर हाइब्रिड और MG हेक्टर टोमहॉक PHEV जैसे मॉडल शामिल हैं. इनमें से कुछ गाड़ियां 2829 किलोमीटर प्रति लीटर तक माइलेज देने का दावा करती हैं. वहीं, MG की SUV के लिए 40 kmpl तक का दावा किया गया है.

मारुति विक्टोरिस, ग्रैंड विटारा और टोयोटा हाइराइडर

मारुति सुजुकी विक्टोरिस, ग्रैंड विटारा और टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर में एक जैसी हाइब्रिड टेक्नोलॉजी दी गई है. इन तीनों SUV में 1.5 लीटर का 3सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है. इसके साथ 0.6 kWh की बैटरी और eCVT गियरबॉक्स दिया गया है. इन गाड़ियों की बैटरी का आकार दूसरी हाइब्रिड कारों के मुकाबले छोटा लग सकता है, लेकिन माइलेज के मामले में ये काफी बेहतर हैं. कंपनी के आंकड़ों के मुताबिक, इनका माइलेज करीब 2728 किलोमीटर प्रति लीटर है. वहीं, नॉर्मल यूज में 2224 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज मिल सकता है.

मारुति सुजुकी विक्टोरिस, ग्रैंड विटारा और टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर

रेनो डस्टर हाइब्रिड

रेनो डस्टर हाइब्रिड में सेल्फचार्जिंग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी दी गई है. इस तकनीक के तहत कार की बैटरी ड्राइविंग के दौरान खुद चार्ज होती रहती है. मारुति ग्रैंड विटारा, विक्टोरिस और टोयोटा हाइराइडर की तरह इसमें भी इलेक्ट्रिक मोड मिलता है, लेकिन रेनो का दावा है कि डस्टर शहर में करीब 80 फीसदी सफर सिर्फ इलेक्ट्रिक पावर पर तय कर सकती है.

इस SUV में 1.8 लीटर का 4सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है. इसके साथ 1.4 kWh की बैटरी और 6स्पीड DHT गियरबॉक्स मिलता है. कंपनी के मुताबिक, इसका माइलेज 29 किलोमीटर प्रति लीटर तक है. वहीं, एक बार फुल टैंक कराने पर यह 1,400 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर सकती है.

रेनो डस्टर हाइब्रिड

MG हेक्टर टोमहॉक PHEV

MG हेक्टर टोमहॉक PHEV को देश की सबसे सस्ती प्लगइन हाइब्रिड SUV के तौर पर पेश किया गया है. PHEV यानी प्लगइन हाइब्रिड गाड़ियों की खासियत यह है कि इनकी बैटरी को बाहरी चार्जर से चार्ज किया जा सकता है. इसके बाद कार को लंबे समय तक सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड में चलाया जा सकता है. बैटरी खत्म होने पर पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया जा सकता है.

इस SUV में 1.5 लीटर का 4सिलेंडर पेट्रोल इंजन और 20.5 kWh की बैटरी दी गई है. MG का दावा है कि यह दोनों की मदद से 40 किलोमीटर प्रति लीटर तक का संयुक्त माइलेज दे सकती है. हालांकि, यह आंकड़ा करीब 100 किलोमीटर तक की सीमित दूरी के लिए बताया गया है. लंबी दूरी के सफर में इसका माइलेज 2425 किलोमीटर प्रति लीटर रहने की उम्मीद है.

MG हेक्टर टोमहॉक PHEV