
2 ओवर में 59 रन, 1.5 ओवर में 55 रन और 3.5 ओवर में 91 रन… ये आंकड़े देख आप समझ ही गए होंगे कि गेंदबाजों पर बल्लेबाज किस कदर टूटे हैं… अफसोस की बात यह है कि यह हाल भारतीय गेंदबाज का है और जिसने किया, वह चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान है… मुकाबला Hong Kong Sixes 2026 के ग्रुप C मैच का है.
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. भारतीय टीम ने निर्धारित 6 ओवर में 5 विकेट खोकर 88 रन बनाए. शशांक सिंह ने 11 गेंद में 40 रन की आतिशी पारी खेली, जिसमें 5 छक्के और 2 चौके शामिल रहे.
विज्ञापन
विज्ञापन
40(11): Shashank’s grit on full display! 💪🔥 #TurnItUpToSix #HongKongSixes #M品牌活動#大型體育活動事務委員會#政府資助計劃 #MMarkEvents #MajorSportsEventsCommittee https://t.co/WYSOOchPlm — Cricket Hong Kong, China (@CricketHK) October 30, 2026
राहुल त्रिपाठी ने 9 रन बनाए, जबकि राहुल तेवतिया और क्रुणाल पांड्या अपना खाता भी नहीं खोल सके. टी नटराजन 12 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि नीतीश राणा 19 रन पर रिटायर्ड आउट हुए.
विज्ञापन
Pakistan stamp their authority on the game! 🏏 #TurnItUpToSix #HongKongSixes #M品牌活動#大型體育活動事務委員會#政府資助計劃 #MMarkEvents #MajorSportsEventsCommittee https://t.co/IAy4hIuRQv — Cricket Hong Kong, China (@CricketHK) October 30, 2026
पाकिस्तान ने बेरहमी से की भारतीय गेंदबाजों की कुटाई
- भारत की ओर से रखे गए 89 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने बेरहमी से गेंदबाजों की पिटाई की. क्रुणाल पांड्या ने पहले ओवर में कुल 31 रन आए, जिसमें लगातार पांच छक्के शामिल रहे.
- टी नटराजन ने दूसरे ओवर में 28 रन लुटा डाले, जिसमें 2 छक्के और 3 चौके शामिल रहे. इस ओवर में नटराजन ने 2 वाइड और 1 नोबॉल फेंकी.
- नटराजन के लिए इस ओवर में नफे ने 2 छक्के और 2 चौके जड़े, जबकि एक चौका अफरीदी ने जड़ा.
- तीसरे ओवर की पहली गेंद पर शशांक सिंह ने अफरीदी को आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. अफरीदी अपना काम कर चुके थे.
- शशांक ने अपने ओवर में एक विकेट लेते हुए 14 रन दिए, जिसमें 2 छक्के शामिल रहे. ये छक्के अब्दुल समद ने जड़े.
- इसके बाद चौथे ओवर में राहुल तेवतिया ने नफे का विकेट तो जरूर लिया, लेकिन 18 रन खर्च कर डाले, जिसमें तीन छक्के शामिल रहे. इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर पाकिस्तान ने अविश्वसनीय जीत हासिल की.
- ख्वाजा नफे ने 12 गेंद में 41 रन बनाए, जिसमें 5 छक्के और 2 चौके लगाए. कप्तान अब्बास अफरीदी ने 8 गेंद में 35 रन की आतिशी पारी खेली, जिसमें 5 छक्के शामिल रहे. अब्दुल समद 7 और इरफान खान 6 रन बनाकर नाबाद रहे.
- पाकिस्तान ने 23 गेंद में कुल 12 छक्के जड़े, जबकि भारत की ओर से 7 छक्के लगे.
- पाकिस्तान ने 23 से ज्यादा की रन रेट से रन बनाए, जिससे भारतीय गेंदबाजों को वापसी का मौका नहीं मिला.
क्या है Hong Kong Sixes?
Hong Kong Sixes एक अनोखा और बेहद रोमांचक अंतरराष्ट्रीय छह सदस्यीय (6-a-side) क्रिकेट टूर्नामेंट है, जिसे ICC द्वारा मान्यता प्राप्त है और इसे Cricket Hong Kong, China आयोजित करता है. इसकी शुरुआत 1992 में हुई थी. यह टूर्नामेंट अपने तेज रफ्तार, आक्रामक बल्लेबाजी और बहुत ही अनोखे नियमों के लिए जाना जाता है.
हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेज के खास नियम और फॉर्मेट
- मैदान पर खेलने वाली प्रत्येक टीम में सिर्फ 6 खिलाड़ी होते हैं (पारंपरिक 11 के बजाय)
- प्रत्येक पारी केवल 6 ओवर की होती है (यानी पूरा मैच 12 ओवर का होता है)।
- विकेटकीपर को छोड़कर टीम के बाकी सभी 5 खिलाड़ियों को अनिवार्य रूप से 1-1 ओवर फेंकना होता है.
- यदि कोई बल्लेबाज 31 रन बना लेता है, तो उसे अनिवार्य रूप से रिटायर्ड हर्ट (रिटायर) होना पड़ता है. हालांकि, अगर बाकी सभी खिलाड़ी आउट हो जाते हैं, तो वह रिटायर्ड बल्लेबाज दोबारा क्रीज पर आकर खेल सकता है.
- अगर टीम के 5 खिलाड़ी आउट हो जाते हैं, तो आखिरी (छठा) बल्लेबाज अकेला ही बैटिंग करता रहता है। इस दौरान आउट हो चुका पांचवां बल्लेबाज सिर्फ नॉन-स्ट्राइकर एंड पर रन दौड़ने के लिए खड़ा रहता है।
सचिन-धोनी जैसे खिलाड़ी ले चुके हैं हिस्सा
यह टूर्नामेंट 1990 और 2000 के दशक में काफी लोकप्रिय था. इसमें सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी और अनिल कुंबले जैसे महान खिलाड़ी भी हिस्सा ले चुके हैं. बीच में फ्रेंचाइजी टी20 लीग्स (जैसे IPL) के आने की वजह से यह टूर्नामेंट लंबे समय तक बंद रहा, लेकिन इसे 2024 में दोबारा शुरू किया गया. मौजूदा समय में Hong Kong Sixes 2026 का आयोजन 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 के बीच मोंग कोक के मिशन रोड ग्राउंड पर किया जा रहा है, जिसमें भारत और पाकिस्तान समेत कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं. टीम की कप्तानी क्रुणाल पांड्या कर रहे हैं.



