
Redmi 17C 5G अब भारत में खरीदने के लिए एवलेबल हो गया है. कंपनी ने इसे पिछले हफ्ते देश में पेश किया था और अब इसकी बिक्री भी शुरू कर दी गई है फोन को बजट सेगमेंट में उतारा गया है, लेकिन इसमें 120Hz डिस्प्ले, 5G कनेक्टिविटी, 50MP कैमरा और बड़ी 6,000mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं. यह फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर चलता है और इसमें 6GB तक RAM मिलती है.
Redmi 17C 5G की कीमत और सेल
भारत में Redmi 17C 5G की शुरुआती कीमत 20,999 रुपये रखी गई है. यह कीमत फोन के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की है. इसका 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 22,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.
फोन को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. इनमें Coffee Brew, Dark Night और Purple Dawn शामिल हैं. ग्राहक इसे Xiaomi India की वेबसाइट, Amazon और देशभर में मौजूद Xiaomi के रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं.
6.9 इंच की स्क्रीन और 120Hz रिफ्रेश रेट
Redmi 17C 5G में 6.9 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है. इसकी स्क्रीन का रेजॉल्यूशन 720×1,600 पिक्सल है. डिस्प्ले में 120Hz AdaptiveSync रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और स्क्रीन ट्रांजिशन पहले के मुकाबले ज्यादा स्मूद नजर आ सकते हैं.
स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस HBM में 810 निट्स तक है, जबकि टच सैंपलिंग रेट 240Hz तक जाता है. डिस्प्ले 83 प्रतिशत NTSC कलर कवरेज सपोर्ट करता है। फोन को धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग भी मिली है.
Dimensity 6300 चिपसेट और 6GB तक RAM
परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट लगाया गया है. ग्राफिक्स का काम Mali-G57 MC2 GPU संभालता है. इसमें 6GB तक LPDDR4x RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है.
फोन में वर्चुअल RAM का विकल्प भी है, जिसके जरिए RAM को 6GB तक अतिरिक्त बढ़ाया जा सकता है. स्टोरेज बढ़ाने के लिए microSD कार्ड का सहारा लिया जा सकता है और इसे 1TB तक एक्सपैंड किया जा सकता है.
50MP कैमरा और HyperOS 3
फोटोग्राफी के लिए Redmi 17C 5G में 50MP AI कैमरा दिया गया है. कैमरा सिस्टम में Ultra HD, Portrait और Night जैसे मोड मिलते हैं. फोन Android 16 पर आधारित HyperOS 3 पर काम करता है.
कनेक्टिविटी के मामले में इसमें 5G और 4G LTE के साथ डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट मिलता है. फोन GPS, GLONASS, Galileo और BeiDou नेविगेशन सिस्टम को भी सपोर्ट करता है.
6,000mAh की बड़ी बैटरी
Redmi 17C 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है. इसे 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. फोन का वजन करीब 211 ग्राम है और इसका डायमेंशन 171.56×79.47×7.99mm है. इस तरह बड़ी बैटरी के साथ फोन में 5G कनेक्टिविटी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

