सोनिया गांधी की बुक ‘बिलॉन्गिंग ए जर्नी ऑफ लव’ की लॉन्चिंग सोमवार को दिल्ली में हुई. इस मौके पर सीएम विजय से लेकर अखिलेश यादव और हेमंत सोरेन एवं विपक्ष के तमाम नेताओं ने शिरकत की.

सोनिया गांधी की बुक लॉन्च के मौके पर सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी का खास अंदाज दिखा. मंच पर मांबेटी का प्यार नजर आया.बुक लॉन्च होते ही प्रियंका गांधी ने मां सोनिया को गले लगाया.

वहीं राहुल गांधी भी इस मौके पर हमेशा की तरह अपनी मां सोनिया को दुलारते नजर आए. उन्होंने के चेहरे को प्यार से सहलाया. दोनों में खास बॉन्डिंग मंच पर नजर आई.

बीजेपी नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह भी बुक लॉन्च इवेंट में पहुंचे. वो पहली पंक्ति में बैठे नजर आए. इसके साथ ही पूर्व हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना के साथ मौजूद रहे. पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार ने भी शिरकत की.

अखिलेश यादव, थलपति विजय, डीके शिवकुमार, रेवंत रेड्डी, डिंपल यादव और सुप्रिया सुले भी इस कार्यक्रम में पहुंचे. अखिलेश ने अपने सोशल मीडिया पर भी तस्वीरें शेयर की है.

सोनिया की बुक के लॉन्चिंग इवेंट में प्रियंका गांधी का पूरा परिवार पहुंचा था. प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा, बेटा रेहान वाड्रा और बेटी मिराया वाड्रा भी इवेंट में नजर आए.

इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोनिया गांधी को एक प्रतिमा भेंट की. इस दौरान दोनों ही नेता काफी खुश नजर आए.

इसके साथ ही जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला भी अपनी पत्नी निधि राजदान के साथ शामिल हुए. वहीं फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती, केसी वेणुगोपाल भी इवेंट में पहुंचे.