अगर आप इस साल के आखिर तक नई मिडसाइज SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार करना आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है. भारत की दो बड़ी कार कंपनियां मारुति सुजुकी और हुंडई इस दिवाली के आसपास अपनी नई SUVs लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं. इन दोनों गाड़ियों में पहले से ज्यादा आधुनिक डिजाइन, नए फीचर्स और बेहतर टेक्नोलॉजी मिलने की उम्मीद है.

सबसे पहले बात करें 2026 Maruti Grand Vitara Facelift की. मारुति आमतौर पर अपनी कारों को 3 से 4 साल बाद बड़ा अपडेट देती है. ग्रैंड विटारा को लॉन्च हुए करीब चार साल हो चुके हैं, इसलिए अब इसका पहला बड़ा फेसलिफ्ट आने की संभावना है. ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार इसे दिवाली 2026 के आसपास बाजार में उतारा जा सकता है.
SUV में होंगे क्या बदलाव?
नई ग्रैंड विटारा के बाहरी लुक में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इसमें नया फ्रंट ग्रिल, नया बंपर, पहले से ज्यादा स्टाइलिश LED हेडलाइट्स, नई DRLs और नया स्किड प्लेट दिया जा सकता है. इसके अलावा नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स, बदली हुई LED टेललाइट्स और नया रियर बंपर भी देखने को मिल सकता है, जिससे SUV पहले से ज्यादा प्रीमियम नजर आएगी.
कार के अंदर भी कई बड़े बदलाव होने की उम्मीद है. इसमें पहले से बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, नया SmartPlay सॉफ्टवेयर, पूरी तरह डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, नई सीट डिजाइन और बेहतर इंटीरियर फिनिश मिल सकती है. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। साथ ही कई नए कनेक्टेड फीचर्स और एडवांस टेक्नोलॉजी भी जोड़ी जा सकती हैं.
इंजन की बात करें तो इसमें किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. नई Grand Vitara में मौजूदा 1.5लीटर स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल और 1.5लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन विकल्प जारी रह सकते हैं.
हुंडई की नई SUV
अब बात करते हैं हुंडई की नई SUV की. कंपनी ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि वह इस वित्त वर्ष में दो नई SUVs लॉन्च करेगी. इनमें से एक Hyundai Bayon पर आधारित नई मिडसाइज SUV होगी. यह भारतीय बाजार में Venue और Creta के बीच अपनी जगह बनाएगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के लिए तैयार की जा रही यह SUV यूरोप में बिकने वाली Bayon से अलग और ज्यादा मजबूत लुक के साथ आएगी. इसमें 1.5लीटर पेट्रोल इंजन और फैक्ट्रीफिटेड 1.5लीटर CNG इंजन का विकल्प मिलने की संभावना है. फीचर्स की बात करें तो इसमें बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम, पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, Hyundai BlueLink कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, रियर AC वेंट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, कई एयरबैग और लेवल2 ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलने की उम्मीद है.
कुल मिलाकर, इस दिवाली भारतीय SUV बाजार में मुकाबला और भी दिलचस्प होने वाला है. अगर आप नई टेक्नोलॉजी, बेहतर सेफ्टी और प्रीमियम फीचर्स वाली SUV खरीदना चाहते हैं, तो मारुति और हुंडई की आने वाली ये दोनों गाड़ियां आपके लिए अच्छे विकल्प साबित हो सकती हैं.



