राम मंदिर दान चोरी मामले में पहला बड़ा एक्शन हुआ है. राम जन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर अयोध्या थाने में बीएनएस की धारा 306, 316 और 317 में एफआईआर दर्ज हुई है. 8 लोगों के खिलाफ दर्ज इस एफआईआर में कोई बड़ा नाम नहीं है. इसमें 6 कैशियर हैं.ये एक्शन एसआईटी की जांच रिपोर्ट के बाद हुआ है. उधर, विश्व हिंदू परिषद इस मुद्दे पर आक्रामक और आक्रोशित है. अयोध्या में आज VHP की बड़ी बैठक हुई. विश्व हिंदू परिषद के 5 बड़े सदस्य बैठक में मौजूद रहे.

सूत्रों के अनुसार, बैठक में बड़े फैसलों पर मंथन हुआ. आगे की रणनीति पर चर्चा हुई. TV9 पर VHP के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि चोरी करने वालों को जेल भेजना चाहिए.

VHP की चार बड़ी मांग.

पहली मांग यही है कि कानूनी कार्रवाई शुरू करने के लिए तुरंत FIR दर्ज की जाए
दूसरी मांग है मंदिर से जुड़े सभी मामलों की तेजी से जांच हो…सच सामने आए
तीसरी मांग ये है कि चढावा चोरी से जुड़े मामलों का फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चले
चौथी मांग है दोषियों को कड़ी सजा मिले

खबर अपडेट की जा रही है…